
black swan in indore zoo
इंदौर.
चिडिय़ाघर में शनिवार को पहली बार राजहंस और काले हंसों का जोड़ा आया। हंसों के इस जोड़े में संकटग्रस्त प्रजाति में शामिल काले हंसों के जोड़े के साथ ही राजहंस भी शामिल है।
इंदौर चिडिय़ाघर में हिप्पो की संख्या बढऩे पर एक हिप्पो डिम्पी बड़ौदा चिडिय़ाघर को दिया गया था। उसके बदले में वहां से इंदौर चिडिय़ाघर को छह जानवर देने का वादा किया गया था। इसमें से चार पक्षी शनिवार को इंदौर पहुंचे। जो पक्षी इंदौर आए हैं, उनमें एक जोड़ा काले हंस और एक राजहंस का है। इन चारों को फिलहाल चिडिय़ाघर के आगे के हिस्से में मौजूद पिंजरों में अन्य पक्षियों के साथ ही रखा गया है।
मध्यप्रदेश में एकमात्र चिडिय़ाघर
काले हंस पूरी दुनिया की संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक हैं। जिसके कारण दुनिया में ही इनकी संख्या काफी कम है। पूरे देश के चिडिय़ाघरों में भी काफी कम मात्रा में ये पाए जाते हैं। इनके इंदौर चिडिय़ाघर में आने के बाद पूरे मध्यप्रदेश में इंदौर चिडिय़ाघर एकमात्र चिडिय़ाघर हो गया है, जिसमें काले हंस हैं।
15 के बाद आएगा सबसे हल्का बंदर
इन हंसों के साथ ही इंदौर चिडिय़ाघर को बड़ौदा जू द्वारा एक जोड़ा मारमासेट मंकी का दिया जा रहा है। ये बंदर दुनिया में सबसे हल्का बंदर है। इसका कुल वजन 500 ग्राम ही होता है। इन बंदरों का जोड़ा 15 जून के बाद इंदौर लाया जाएगा। इसके लिए चिडिय़ाघर में बंदरों के पिंजरे के पास ही एक पिंजरे में व्यवस्था की जा रही है। ताकी बड़े बंदर इन्हें किसी तरह का नुकसान न पहुंचा पाएं।
0 चिडियाघर में नए जानवरों को लाने का हमारा प्रयास लगातार जारी है। हमारे पास हिप्पो ज्यादा थे। इसके चलते हमने बड़ौदा चिडिय़ाघर को हिप्पो दिया था। जिसके बदले में वहां से हमें चार हंस मिले हैं। जबकि एक जोड़ा मारमासेट मंकी का मिलना बाकी है। वो भी जल्द आ जाएंगे।
- डॉ. उत्तम यादव, प्रभारी चिडिय़ाघर
Published on:
09 Jun 2018 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
