4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी पहुंची इंदौर, बोलीं: सीरियल्स में नहीं चलते बोल्ड सीन्स

'रिश्तों का सौदागर - बाजीगर' नाम के इस सीरियल में मुख्य भूमिका निभा रहीं इशिता दत्ता अपने शो के प्रमोशन के लिए इंदौर आई थी। 

2 min read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Jun 23, 2016

tv actress ishita dutta and jyoti gauba

tv actress ishita dutta and jyoti gauba

इंदौर। सीरियल्स में रोमांटिक सीन्स हो तो उनमें कोई बुराई नहीं, लेकिन वलगैरिटी के लिए छोटे पर्दे पर फिलहाल कोई जगह नहीं है। बोल्ड सीन्स को तो डेली सोप में जगह ही नहीं है क्योंकि सीरियल्स पारिवारिक होते हैं और उन्हें देखने वाले सभी वर्ग के होते हैं। यह कहना था बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता का। बता दें कि इशिता लाइफ ओके पर एक नए शो में जल्द ही दिखाई देंगी। 'रिश्तों का सौदागर - बाजीगर' नाम के इस सीरियल में वे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके साथ ही कई एड फिल्म्स में काम कर चुकी 'ज्योति गाबा' भी इस सीरियल में अहम किरदार में नजर आएंगी।

यहां देखिए वीडियो:-


इशिता बॉलीवुड एक्ट्रेस और आशिक बनाया आपने फेम 'तनुश्री दत्ता' की छोटी बहन हैं। इशिता ने भी दृश्यम मूवी में अजय देवगन की बेटी का किरदार बखूबी निभाया है। बॉलीवुड में डेब्यू के बाद वे फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इशिता ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहन तनुश्री की कॉपी हैं। जब दोनों बहनें घर पर रहती हैं तो खूब बातें करती हैं। इसके अलावा जब भी उन्हें जरुरत पड़ती हैं वे अपनी बहन से सजेशन्स लेती हैं। इशिता कहती हैं कि वे अपने करियर में अच्छे रोल को प्ले करना चाहती हैं। चाहे वह छोटे पर्दे पर हो या बॉलीवुड में।

मेरी कॉम जैसी मूवी में करना चाहूंगी काम

इशिता ने बॉलीवुड में एक्टिंग को लेकर अपना सपना सामने रखा, उन्होंने कहा कि सिनेमा रियलिस्टिक हो रहा है। आजकल ऐसी ही मूवीज आ रही हैं। 'मेरीकॉम' मूवी में 'प्रियंका चोपड़ा' ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे भी अगर मौका मिला तो भी ऐसे ही किसी रोल को करना चाहूंगी।


बच्चों के मॉलिंग पोज खिंचवाए, खुद को मिला मौका

कई 'एड कैंपेन' में काम कर चुकीं ज्योति गाबा भी 'बाजीग'र सीरियल में 'इशिता की चाची' का किरदार निभा रही हैं। ये दोनों ही सीरियल के फोकस्ड कैरेक्टर हैं। ज्योति गाबा ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी। लेकिन, जब उन्होंने अपने बच्चों का फोटोशूट करवाया इसके कुछ समय बाद उन्हें मौका मिला विज्ञापन में काम करने का। पहले तो वे हिचकिचाहट हुई लेकिन धीरे-धीरे सब सीख लिया और आज वे करीब 500 विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। अब वे सीरियल में एक्टिंग का जलवा दिखाने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader