26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एप की मदद से लड़कियों से अश्लील बात करते हैं लड़के, नहीं दिखता नंबर

तकनीक का दुरुपयोग.... मोबाइल एप के मिस यूज से महिला को परेशान कर रहा युवक गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
crime

crime

इंदौर. नगर निगम कर्मचारी मोबाइल एप की मदद से महिला को फोन लगाकर गंदी बातें करता था। एप से हर बार अलग नंबर से फोन जाता था, जिससे फोन नंबर पता नहीं चलता था, पर उसने अपने मोबाइल से फोन लगाया, तो पकड़ा गया।

आजाद नगर इलाके में रहने वाली ४१ वर्षीय महिला ने वी केयर फॉर यू में शिकायत की थी। महिला को अलग-अलग नंबरों से फोन कर कोई गंदी बातें कर रहा था। महिला जब उसे मना करती तो वह गाली-गलौज करने लगा। ये फोन रात के समय आते थे। हर बार अलग-अलग नंबर से फोन आते और कॉल बैक करने पर फोन लगता नहीं था। इन हरकतों से महिला परेशान थी। शिकायत की पुलिस ने जांच की तो इन नंबरों की कोई जानकारी नहीं मिली। नंबरों की जांच में दो के बारे में पता चला। ये शुभम बारेसा (२०) निवासी वाल्मीकि कॉलोनी के नाम पर थे। पुलिस ने इस आधार पर शुक्रवार को शुभम को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया, वो नगर निगम में काम करता है। उसके पिता भी नगर निगम में दरोगा है। महिला से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके चलते परेशान करने के लिए वह फोन कर रहा था।

ऐसे मिस यूज किया एप्लिकेशन का
फोन लगाने के लिए उसने प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड किया। इस एप में अपने नंबर से रजिस्टे्रशन करना होता है। इसके बाद किसी को कॉल करने पर मोबाइल नंबर डिसप्ले नहीं होता। हर बार अलग नंबर फोन करने पर आते हैं। इस कारण एप के नंबरों का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था। गलती से शुभम ने दो बार अपने मोबाइल से फोन लगा दिया था। इन्हीं नंबरों से वह पकड़ा गया। शुभम को शिकायत होने की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद उसने एप भी मोबाइल से डिलीट कर दिया था। कार्रवाई के लिए आजाद नगर थाने भेजा है।