19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यंग गर्ल्स में तेजी से बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

अवेयरनेस के लिए कल पिंकेथलॉन का आयोजन

2 min read
Google source verification
breast cancer

breast cancer

इंदौर. महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों के चलते खुद पर कम ध्यान दे पाती हैं। महिलाओं में होने वाले कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर लगभग ३५ प्रतिशत है और ये यंग गल्र्स में अब पहले की तुलना में ज्यादा देखने को मिल रहा है। पहले जहां ३५ साल से कम उम्र की महिलाओं में लगभग ५ प्रतिशत था, वह अब बढक़र १५ से २० प्रतिशत हो गया है। हमारे देश में प्रतिवर्ष लगभग 1.60 लाख महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण मिलते हैं।

ये बात कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. अरुण अग्रवाल ने पिंकेथलॉन कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा किप्रीजर्वड, लॉ फाइबर, बारबीरक्यू, फास्ट फूड जैसी चीजें और एक्सरसाइज कम करना, बॉडी में ट्रांसीफेटी एसिड का बनना आदि ब्रेस्ट कैंसर की संभावना को बढ़ाता है। अवेयरनेस के लिए एकेडमी ऑफ इंदौर मेराथनर्स द्वारा इंदौर में पहली बार पिंकेथलॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 किमी और 2 किमी की दौड़ नेहरू स्टेडियम से सुबह ७ बजे प्रारम्भ होगी।

इस दौड़ में फिक्की फ्लो इंदौर चैप्टर की चेयरपर्सन नेहा मित्तल, गायनिक सोसायटी की डॉ. कविता बापट, लायनेस क्लब की डॉ. साधना सोडानी, भाजपा महिला संगठन से अंजू मखीजा, अग्रवाल समाज से दीप्ति अग्रवाल, समाजसेविका डॉ. रजनी भंडारी, संगिनी ग्रुप की अनुराधा सक्सेना सहित प्रमुख संगठन शामिल होंगे। 5 किमी की दौड़ सुबह 7 बजे नेहरू स्टेडियम से शिवाजी वाटिका, गीताभवन, पलासिया से होती हुई पुन: नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी। 2 किमी की दौड़ सुबह 7.15 बजे नेहरू स्टेडियम से जीपीओ, छावनी, मिशन अस्पताल से होती हुई पुन: नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी जिसे महापौर मालिनी गौड़ फ्लैग ऑफ करेंगी।

सुरों की महफिल ‘द जर्नी’ आज
संस्था पंचम सुर द्वारा अपने तीसरे स्थापना दिवस पर म्यूजिकल प्रोग्राम ‘द जर्नी’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जानी-मानी वॉलीवुड सिंगर रानी हजारिका और अली असलम अपने दल के साथ सुरमयी प्रस्तुति देंगे। संस्था पंचम सुर के निलेश जैन ने बताया कि संगीत जगत के महानायक पंचम दा से प्रेरित संस्था पंचम सुर की स्थापना 3 साल पहले की गई थी। इन 3 सालों में संस्था ने 24 महफिलें की, जिसमें देश के जाने माने कलाकारों ने गीत संगीत की प्रस्तुति दी। इस कड़ी में संस्था द्वारा शनिवार शाम 7.30 बजे लाभमंडपम में म्यूजिकल प्रोग्राम ‘द जर्नी’ का आयोजन किया जा रहा है।