इधर, छत्रीपुरा थाना पुलिस ने डकैती की साजिश रचते छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हथियारबंद बदमाश क्षेत्र के मंदिर के पास बैठे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी पारस पिता परदेशी निवासी समाजवाद नगर, जस्सू उर्फ जसवंत पांचाल निवासी लाबरिया भेरू, सिकंदर पिता मोहम्मद निवासी लालबाग, दीपक पिता ताराचंद निवासी सेठी नगर, प्रवीण पिता सुरेश जोशी निवासी समाजवाद इंदिरानगर व भारत पिता किशन निवासी लाबरिया भेरू को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र के खयाली राम का बगीचा स्थित मंदिर की आड़ में बैठकर बियाबानी में रहने वाले डॉक्टर के घर पर डकैती डालने की साजिश रच रहे थे।