
इंदौर. ज्ञान की बातें बोलना आसान है, लेकिन उन्हें आचरण में उतारना मुश्किल। चाणक्य नीति के बारे में सत्संग में संत स्वामी मुदितवदनानंद ने बताया। उन्होंने कहा सत्संग में बैठे रहने तक तो लगता है, हमसे बड़ा श्रोता कोई नहीं है, लेकिन सत्संग से उठते ही पहला ध्यान जूतों पर पहुंचता है। मनुष्य जीवन की धन्यता अंत:करण की पवित्रता और अपने अंदर श्रद्धा के सृजन में है। जब तक अहंकार का विसर्जन नहीं होगा, ज्ञान और विवेक की प्राप्ति नहीं होगी। अज्ञान के खिलाफ संघर्ष का नाम ही साधना है। ये विचार गुजरात से आए संत स्वामी मुदितवदनानंद ने गुरुवार को श्रीश्री माता आनंदमयी पीठ पर आयोजित मातृ जन्म महोत्सव में चल रहे संत सम्मेलन में व्यक्त किए।
संत ने चाणक्य नीति के बारे में कई बातें की उन्होंने बताया कि चाणक्य को भारत के इतिहास का सबसे विद्वान माना गया है। उनकी कही बात आज के युग में सही साबित होती हैं। उन्होंने खुशहाली भरे जीवन के कई राज बताए जिसे आज के पुरुष् और महिला अपनाएं तो उनका जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं का समझना मुश्किल है परंतु नामुमकिन नहीं। उन्होंने अपनी नीति में साफ किया कि पुरुषों के कुछ खास गुण होते हैं जिन्हें जानकर महिलाएं उनपर बहुत आकर्षित होती हैं। आइए जानते हैं वो गुण के बारे में-
एक प्रसिद्ध कहवात है कि औरत को कोई समझ नहीं सकता। लेकिन चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें बताईं जिससे ऐसा कभी न हो। पुरुषों के कुछ खास गुण होते हैं जिनके लिए महिलाएं किसी भी हद तक गुजर सकती हैं।
- पराई स्त्री की तरफ न देखने वाले
आमतौर पर महिलाएं ऐसे पुरुषों को पाने के लिउ कुछ भी कर सकती हैं जो पराई स्त्री की ओर नहीं देखते हैं। ऐसे पुरुष उन्हें बेहद आकर्षक लगते हैं।
- पुरुषों के बोलने का तरीका
बोलचाल का ढंग ऐसा माना जाता है कि महिलाएं पुरुषों के बोलने के तरीके से सबसे अधिक आकर्षित होती हैं। जो पुरुष महिलाओं से प्यार और सम्मान के साथ बात करते हैं वो उनकी तरफ आकर्षित हो जाती हैं।
- पुरुषों की सुंदरता से ज्यादा उनका व्यक्तित्व
हर पत्नी अपने पति की छवि देखती हैं। अधिकतर महिलाएं पुरुषों की सुंदरता से ज्यादा उनका व्यक्तित्व देखती हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों से दूर हो जाती हैं जो घमंडी और अभिमानी हो।
- उनकी बातें सुनने वाला पुरुष
कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा बोलने की आदत होती हैं इसलिए वो ऐसा पार्टपर ढूंढ़़ती हैं जो उनकी बातें सुनें। महिलाएं ऐसे पुरुषों के प्रति बहुत आकर्षित रहती हैं तो उनकी बातों को सुनते हैं।
Published on:
07 May 2018 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
