
इस युवती ने की आत्महत्या (Photo Source- Patrika)
MP News : मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर से एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि, यहां भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के घर पर काम करने वाली 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के नुसार, युवती भगत सिंह नगर, खारच्चा की रहने वाली है। मृतका का नाम नेहा पिता रवि यादव बताया जा रहा है। वो विधायक के भतीजे यश शुक्ला के बच्चे की देखभाल करती थी।
ये सनसनीखेज मामला शहर के बाणगंगा थाना इलाके का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के माता-पिता भी लंबे समय से विधायक गोलू शुक्ला के घरेलू कार्यों में सहायता करते आ रहे थे। बुधवार शाम जब नेहा के पिता घर पहुंचे तो उन्हें बेटी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया।
हालांकि, पुलिस तफ्तीश में घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट या लिखित संदेश नहीं मिला है। इस वजह से आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, जिसमें परिवार के सदस्यों, अन्य घरेलू कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में ये भी देखा जा रहा है कि, मृतका किसी तरह की पारिवारिक/व्यक्तिगत समस्या या दबाव में तो नहीं थी। ये मामला इसलिए भी खासा चर्चा में आ गया है क्योंकि, ये मामला प्रदेश की राजनीति में अकसर चर्चा में रहने वाले विधायक गोलू शुक्ला के परिवार से जुड़ा है।
Updated on:
22 Jan 2026 01:45 pm
Published on:
22 Jan 2026 01:45 pm
