
इंदौर। विजय नगर पुलिस ने एडवाइजरी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा दिया और इसके बाद फरियादी से रुपए लेते रहे। उससे करीब 75 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जब रुपए वापस नहीं मिले तो फरियादी ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने अमित कुमार निवासी बेलटोला गुवाहाटी की शिकायत पर डिजीस्मार्ट कंपनी के मंजू , इंदर सिंह रजक, शिवानी, कुलदीप शर्मा, अंकित शर्मा, अंजलि रावत, आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआई तहजीब काजी ने बताया कि आरोपियों ने एक विज्ञापन दिया था, जिसमें निवेश करने पर दो गुना लाभ कमाने का झांसा दिया था। फरियादी उसकी बातों में आ गया। उन्होने आरोपियों के बताए गए खाते में रुपए ट्रंासफर कर दिए। इसके बाद आरोपी उससे दूसरी औपचारिकताओं के नाम पर रुपए लेते रहे। इस तरह से आरोपी ने करीब 75 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
एप का कर रहे इस्तेमाल
टीआई काजी ने बताया कि आरोपियों ने भी अपना मोबाइल एप बना रखा है। इस पर कंपनी की और शेयर की ग्रोथ दिखाकर ठगी किया करते थे। आरोपियों के दूसरे लोगों के साथ में भी ठगी करने की बात सामने आ रही है। अभी एक ही फरियादी सामने आया है, लेकिन कुछ फरियादी के सामने आने की संभावना है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उनके पकड़े जाने पर कुछ और मामलों का खुलासा हो सकेगा। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।
Published on:
01 Mar 2022 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
