22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरफ्तार होंगे राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा, कोर्ट में लगे गंभीर आरोप

15 फरवरी 2018 को राजपाल यादव और उनकी पत्नी न्यायालय में जमानत करने हेतु उपस्थित हो सकते है।

2 min read
Google source verification

इंदौर. चेक बाउंस (138) के मामले में इंदौर न्यायालय से फि़ल्म अभिनेता राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है 15 फरवरी 2018 को श्री राजपाल यादव और उनकी पत्नी न्यायालय में जमानत करने हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

राजपाल यादव ने एक चैक में अपनी पत्नी के जाली हस्ताक्षर कर दिए। बैंक की नजर पड़ते ही चैक बाउंस हो गया। जिसके बाद बैंक ने राजपाल यादव के खिलाफ न्यायलय में फर्जी हस्ताक्षर के खिलाफ याचिका दर्ज कर दी है।

राजपाल यादव एक ऐसा नाम है जिनके बिना कॉमेडी फिल्म अधूरी मानी जाती है। फिल्मो में अपने मजाकिया अंदाज से लोगो के दिलो में अपनी खास पहचान बनाने वाले राजपाल यदाव के नाम से कोई अछूता नही है। उन्होंने फिल्मो में बेहतरीन अदाकारी कर कॉमेडी फिल्मो में अपना लोहा मनवाया है। लेकिन कुछ विवादों में भी राजपाल का नाम आता रहा है। २०१३ में राजपाल यादव पर पांच करोड़ के धोखाधड़ी के आरोप में फंसे थे। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट को झूठी सूचना देकर गुमराह करने का प्रयास किया था। इस आरोप के बाद राजपाल यादव को तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था।

ऐसा रहा राजपाल यादव का सफर
राजपाल ने दौर में काफी संघर्ष करने के बावजूद वह दुनिया में अपना पहचान बनाने में सफल हुए हैं। राजपाल यादव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज जो मुकाम हासिल किया है वह शायद ही कोई और अभिनेता इतनी आसानी से हासिल कर पाना क्यों की इतना संघर्ष कर सफलता हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

राजपाल यादव की पत्नी के बारे में
राजपाल यादव की पत्नी का नाम बहुत कम व्यक्ति ही जानते हैं वे शायद कभी भी किसी पार्टी में राजपाल के साथ ही नजर आईं हों। उनकी पत्नी का नाम राधा यादव है जिन्हें कई बार फंक्शन में देखा जा चुका है।

ऐसे मिले थे दोनों
जानकारी के अनुसार राधा से राजपाल यादव एक दशक पहले कनाडा में मिले थे उनकी मुलाकात एक शूटिंग के दौरान हुई थी। उनकी मुलाकात दोस्ती में तब्दील हो गई थी। दोस्ती के साथ ही दोनों की नजदीकियां बढऩे लगी और दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि कुछ ही समय के बाद राजपाल शूटिंग खत्म होने से चले गये थे. राजपाल तो दूर चले गए लेकिन वह राधा के दिल में अपनी ख़ास जगह बना कर उसमे समा गए थे। अंत में राधा को अपना प्यार इंडिया खींच लाया. दोनों ने ही शादी कर हमेशा एक साथ रहने की कसमे खा ली। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम हनी है। जिसकी भी पिछले साल नवंबर में शादी हो चुकी है।