16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य सचिव अंटोनी डिसूजा बाबा साहब की जन्मस्थली का निरीक्षण

डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावनाओं के लेकर बुधवार को मुख्य सचिव अंटोनी डिसूजा बाबा साहब की जन्मस्थली पहुंचे। इनके साथ इंदौर कमिश्नर संजय दुबे, इंदौर कलेक्टर पी नरहरि, महू एसडीएम संदीप जीआर, महू एसडीओपी अरुण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Subhash Sharma

Mar 10, 2016

इंदौर.(डॉ.आंबेडकर नगर- महू) मप्र के मुख्य सचिव डिसूजा बुधवार दोपहर 2 बजे स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, वहीं स्मारक का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्मारक स्थल देखने के बाद तेलीखेड़ा में हेलीपैड की जगह देखी, उसके बाद स्वर्ग मंदिर परिसर स्थित मैदान देखा, जहां पर प्रतिवर्ष जयंती समारोह पर भोजन व्यवस्था की जाती है।

15 देशों के विद्वान आएंगे
मुख्य सचिव डिसूजा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय सामाजिक शोध विज्ञान विश्वविद्यालय भी गए। यहां पर उन्होंने कॉलेज के कुलपति डॉ.आरएस कुरील से चर्चा की। डॉ. कुरील ने मुख्य सचिव डिसूजा को बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती पर यहां अंतरराष्ट्रीय ग्लोबलाइजेशन ऑफ आर्ट एंड फिलोसॉफ ी पर दो दिवसीय सेमिनार 14 और 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसमें 15 देशों के विद्वान आएंगे।

प्रधानमंत्री को आमंत्रित
साथ ही कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह है। इसका शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि अतिथियों के ठहरने के लिए कॉलेज के पास एक हॉल और 14 कमरे उपलब्ध है। यदि और कमरों की आवश्यकता पड़ेगी तो होटल में ठहरने की व्यवस्था करेंगे।