VIDEO: 15 साल की उम्र में बेचा, जवान दिखे इसलिए लगाए इंजेक्शन

उसके जिस्म को कई बार सिगरेट से दागा गया...वो चीखती थी तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता था। वो ग्राहकों के लिए जल्दी तैयार हो जाए इसके लिए उसकी देह पर ग्रोथ हार्मोंस के इंजेक्शन और दवाइयां भी जबरन दी गई।

3 min read
Sep 01, 2016
इंदौर। उसके जिस्म को कई बार सिगरेट से दागा गया...वो चीखती थी तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता था। वो ग्राहकों के लिए जल्दी तैयार हो जाए इसके लिए उसकी देह पर ग्रोथ हार्मोंस के इंजेक्शन तो लगाए ही गए, उसे दवाइयां भी जबरन दी गई।

वो खामोश रहे इसके लिए उसे धमकाया गया...मर्दों की आँखें उसकी आंखों में छुपे डर को दूर करने के लिए नहीं, बल्कि उसके जिस्म की नाप-तोल के लिए उठती थी। उसे कई बार कई लोगों ने अपने-अपने हिसाब से टटोला, लेकिन उसके मन की थाह कोई नहीं ले सका। ये उस लड़की की कहानी है जो कभी पढाई में अव्वल हुआ करती थी, जिसका एक फोटो अखबार में छपते ही जिंदगी बदल गई।

इंदौर के पास खातेगांव से आई ये दिल दहलाने वाली खबर, किसी को भी झकझोर दे। अमरावती में रहने वाली 15 साल की मजहबी (बदला हुआ नाम) अपने माता-पिता के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही थी। जब वह सातवीं में थी तब एक दुर्घटना में उसके माता-पिता का निधन हो गया।

नानी के पास आई परवरिश की जिम्मेदारी
माता-पिता के निधन के बाद उसकी परवरिश की जिम्मेदारी वृद्ध नानी पर आ गई। नौवीं क्लास में अच्छी पढ़ाई और अंक आने के कारण मजहबी की फोटो स्थानीय अखबार में आई। इस फोटो को देख एक महिला ने मजहबी की नानी से संपर्क किया और पोती के उज्जवल भविष्य का सपना दिखाया। बकौल मजहबी उस महिला ने नानी से कहा- 'वह उसे अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाएगी। सरकार ने कई सुविधाएं दी हैं, जिसका फायदा मजहबी को मिलेगा।'

majhabi

सपना दिखाकर 70 हजार में बेचा
मजहबी और उसकी नानी महिला के बिछाए जाल में फंस गए। मजहबी की आंखों में भविष्य का सपना पलने लगा था, लेकिन ये कोरी कल्पना के सिवाय कुछ नहीं हो सका। उस महिला ने महजबीं को एक दूसरी महिला के हाथों 70 हजार में बेच दिया। इस तरह 13 साल की मजहबी गंदे धंधे के दलदल में लगातार फंसती गईं।


एक दिन मौका पाकर भाग निकली मजहबी
महाराष्ट्र, सूरत, गुजरात होते हुए मजहबी को इंदौर के पास खांतेगांव नामक जगह पर बेचा गया। यहां एक दिन मौका पाकर मजहबीं भाग निकली और पास के थाने में उसने अपनी दास्तां सुनाईं। मजहबी की दर्दनाक कहानी सुनकर खातेगांव पुलिस ने उसका मेडिकल चैकअप करवाया। जिसमें उसके साथ बलात्कार की तो पुष्टि हुई ही, साथ ही किशोरी के शरीर पर सिगरेट से दागने के कई निशान भी मिले हैं। पुलिस वैन में चेहरा ढके हुए वो कहती है- 'मैं ना समझ थी। मुझे नहीं पता था ये इंजेक्शन किस लिए दिए जा रहे हैं। मैडम मुझे ग्राहकों को दिखाती थी तो वो कहते थे ये तो बच्ची है...'




इंजेक्शन के बाद महसूस होता था अजीब
मजहबी ने जो जानकारी पुलिस को दी थी, उससे सभी सहम गए। उसने बताया- 'मैं काफी कमजोर थी। कई ग्राहकों ने मैडम से कहा कि यह बच्ची है। इसके बाद ग्राहको को लुभाने के लिए जबरदस्ती इंजेक्शन दिए गए। मेरी उम्र के हिसाब से मेरा शरीर बड़ा दिखने लगा। हर इंजेक्शन के बाद मुझे बेहद अजीब महसूस होता था।'

सिगरेट से दागा- जानवरों की तरह पिटाई की
कहानी यहीं खत्म नहीं होती बल्कि अपनी आपबीती बताते हुए मजहबी ने बताया- 'यदि गंदे काम के लिए मना करती तो मुझे सिगरेट से जलाया जाता। बुरी तरह से मार-पीट की जाती। कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता। खाते गांव में जिस व्यक्ति को मुझे बेचा गया था, वह जानवरों की तरह व्यवहार करता था।' मार-पीट, गालीगलौच और शारीरिक शोषण के बीच फंसी यह किशोरी कुछ दिनों पहले किसी तरह बच कर निकली । वहां से भागते हुए सीधे थाने पहुंची।


पुलिस ने की पूरी मदद
किशोरी की आपबीती सुन और उसके शरीर पर जगह-जगह सिगरेट के निशान देख खातेगांव पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस की एक टीम अमरावती तक गई। वहां मैडम तो नहीं मिली लेकिन उसका बेटा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। खांतेगांव टीआई का सहजीब काजी का कहना है कि किशोरी अभी नारीनिकेतन में रह रही है। उसकी नानी को ढ़ूढ़ने की कोशिशे जारी हैं। उसके गुनाहगारों को सजा दिलवाने की हर संभव कोशिश करेंगे।
Published on:
01 Sept 2016 07:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर