
CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सर्टिफिकेट वितरित किए। सफाई मित्रों को सुरक्षा किट दी तो उन्हें जूते भी पहचाए। सर्टिफिकेट देने पर कई बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। पद्मश्री के लिए चयनित भैरव सिंह चौहान का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके व सावित्री ठाकुर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट व निर्मला भूरिया, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सावन सोनकर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महेन्द्र हार्डिया, नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा आदि मौजूद थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक पर्यटन करने महू आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महू, दीक्षा भूमि या पंच तीर्थ आते हैं तो निर्माण करते हैं। आंबेडकर का बार-बार अपमान, लोकतंत्र की हत्या और धारा 370 लगाने का काम किसने किया। लिखा था कि सफाई कर्मचारी का बेटा सफाई कर्मचारी रहेगा, डॉक्टर-इंजीनियर बनेगा तो नागरिकता छोड़नी पड़ेगी। आंबेडकर के अपमान पर वे माफी मांगें।
आयोजन में अनुसूचित जाति के शहर कार्यवाहक अध्यक्ष निशेत नरवले ने भाजपा की सदस्यता ली। शर्मा ने केसरी दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य बोले कि महू में कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री आई है। मप्र में 47 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन महू में स्मारक क्यों नहीं बनाया, इसका जवाब देना पड़ेगा? महू में आंबेडकर विश्वविद्यालय भी भाजपा की देन है। आपके पुरखों ने संविधान व आंबेडकर का जो अपमान किया था, उसका उत्तर देना पड़ेगा।
Updated on:
28 Jan 2025 10:05 am
Published on:
28 Jan 2025 10:05 am
