इंदौर

कोचिंग टीचर को निर्वस्त्र कर बीच बाजार में घुमाया, वीडियो हो गया वायरल

कोचिंग टीचर ने कैफे में बुलाकर छात्रा से की थी छेड़छाड़, छात्रा ने परिजन को बताई पूरी बात तो भाई ने निर्वस्त्र कर पीटते हुए रोड पर घुमाया।

less than 1 minute read
Sep 13, 2023

इंदौर. इंदौर में एक कोचिंग टीचर को निर्वस्त्र कर पीटते हुए रोड पर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो शहर के गीता भवन चौराहे का बताया जा रहा है। जिस कोचिंग टीचर की पिटाई वीडियो में होते दिख रहे हैं उस पर आरोप है कि उसने कोचिंग पढ़ने वाली एक छात्रा को कैफे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी और जब इस बात का पता उसके भाई को चला तो उसने कोचिंग टीचर की जमकर पिटाई की।

कोचिंग टीचर ने कैफे में बुलाकर की छेड़छाड़
जानकारी के मुताबिक इंदौर के गीता भवन चौराहे पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में फिजिक्स पढ़ाने वाले टीचर शैलेन्द्र पांडे ने फिजिक्स की क्लास लेने के बहाने से एक छात्रा को कैफे में बुलाया था। छात्रा कैफे में पहुंची तो टीचर शैलेन्द्र पांडे ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा ने टीचर का विरोध किया और वहां से भागकर अपने घर पहुंच गई। घर पहुंचकर उसने अपने मामा को कोचिंग टीचर की करतूत के बारे में बताया जिसके बाद छात्रा के भाई को इसके बारे में पता चला।

देखें वीडियो-

निर्वस्त्र कर पीटा, रोड पर घुमाया
पीड़ित छात्रा के भाई ने आरोपी कोचिंग टीचर को बात करने के बहाने हाईकोर्ट के सामने बुलाया और जैसे ही टीचर पहुंचा तो उसकी पिटाई शुरु कर दी। पीटते पीटते टीचर के कपड़े फाड़ दिए और फिर निर्वस्त्र हालत में ही उसे पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। निर्वस्त्र टीचर की पिटाई का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

देखें वीडियो-

Published on:
13 Sept 2023 07:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर