
कंप्यूटर बाबा बोले - मोदी को ठीक करने के लिए तो ममता जैसी दीदी ही चाहिए VIDEO
इंदौर. गोड़से को देशभक्त बताने ओर करकरे को आतंकवादी बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। गोड़से और करकरे के बारे में बुलवाना भाजपा की सोची-समझी चाल है। मैंने पूरा समर्थन कांग्रेस को दिया है। शिवराज के लिए शर्म की बात है कि जनता ने भ्रष्टाचार देखकर उन्हें कान पकडक़र सत्ता से बाहर कर दिया फिर भी वे कांग्रेस की सरकार गिराने की बात कर रहे हैं। इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं आया।
यह बात कंप्यूटर बाबा ने शुक्रवार को इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोदी को ठीक करने के लिए ममता जैसी दीदी चाहिए। मोदी और अमित शाह जो कर रहे हैं उसका आने वाले समय में संत समाज बड़ा विरोध करेगा। संघ और भाजपा देश का लड़ाना चाहते हैं। मोदी हिटलरशाही के साथ देश को जलाने का काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने मोदी के दबाव में मेरे ऊपर प्रकरण दर्ज किया है। जबकि हमारे पास अनुमति थी। अगर प्रकरण वापस नही लिया तो चुनाव के बाद दिल्ली में आंदोलन होगा। 24 घंटे पहले बंगाल का चुनाव बंद करवाना यह दर्शाता है कि मोदी जी के इशारों पर चुनाव आयोग चल रहा है। मोदीजी को अपने कर्मों की वजह से गालियां पड़ रही हैं।
लालवानी ने कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया
इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी को लेकर उन्होंने कहा कि लालवानी ने शहर में कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं किया है। हर काम विवादास्पद रहे हैं। पार्टी खुद उनका विरोध करती है। संतों का भी उन्होंने कभी सम्मान नहीं रखा है।
Updated on:
17 May 2019 03:53 pm
Published on:
17 May 2019 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
