3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : अपनी ही पार्टी पर बिफरे कांग्रेस प्रत्याशी, बोले – एससी, एसटी प्रत्याशियों का सहयोग नहीं करते उच्च पदाधिकारी

पद्मश्री टिपानिया ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया, संगठन की कमी हार का कारण

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jun 03, 2019

tipaniya

VIDEO : अपनी ही पार्टी पर बिफरे कांग्रेस प्रत्याशी, बोले - एससी, एसटी प्रत्याशियों का सहयोग नहीं करते उच्च पदाधिकारी

इंदौर. देवास-शाजापुर लोकसभा सीट से पराजित कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया ने रविवार को अपनी पार्टी के नेतृत्व पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने अपनी हार का कारण बताते हुए कहा कि कांग्रेस में उच्च पदों पर जातिवादी मानसिकता के लोग बैठे हैं, जो पार्टी के अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के समर्पित कार्यकर्ताओं से न मिलते हैं, न तवज्जो देते हैं और न ही इस वर्ग के प्रत्याशियों को सहयोग करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जमीनी सच्चाई से बेखबर है।

मालवा-निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की हार के कारण जानने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी संजय कपूर ने समीक्षा बैठक ली। इसमें शामिल होने टिपानिया इंदौर आए। उन्होंने पहले संगठन के नेताओं के सामने अपना दर्द रखा। बाद में मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस संगठन केवल कागजों में नजर आता है। पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी है। कांग्रेस की करारी हार का मुख्य कारण गुटबाजी है। यहां जो जिस गुट का व्यक्ति है, वह उसी गुट के लिए काम करता है।

मंत्री बोलीं ईवीएम में गड़बड़ी

रेसीडेंसी कोठी में हुई बैठक में भाग लेने आईं प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने तो सीधे ईवीएम को ही हार का मुख्य कारण बताते हुए कहा, कार्यकर्ता कसम खाकर बोल रहे हैं कि उन्होंने पार्टी के लिए काम किया पर ईवीएम ने नतीजे कुछ और बताए।

यह भी पढ़ें : 46 किमी की रफ्तार से चली धूलभरी आंधी, तेज बारिश से गल गई रोहिणी

इंदौर सीट पर भी चर्चा

इंदौर में भी कांग्रेस की हार पर चर्चा के लिए सभी विधायकों और विधानसभा चुनाव लड़े नेताओं सहित प्रदेश व शहर संगठन के नेताओं को बुलाया। इस दौरान विशाल पटेल ने चुनाव मैनेजमेंट को दोषी बताया। मोहन सेंगर ने संगठनात्मक कमी को हार का कारण बताया। सत्यनारायण पटेल ने मैनेजमेंट और संगठन की कमी की बात कही। अर्चना जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से नेताओं की दूरी को कारण बताया। शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल दोपहर में ही नेताओं के पास पहुंचे और अपनी बात रखी। शाम को अश्विन जोशी, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने भी अपना पक्ष रखा। मंत्री जीतू पटवारी और तुलसी सिलावट समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे। इंदौर प्रत्याशी पंकज संघवी ने नेताओं के कामकाज को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

पानी के लिए परेशान होते रहे विधायक

बैठक में भाग लेने आए झाबुआ, रतलाम सीट के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, जोबट विधायक कलावती भूरिया सहित अन्य विधायक पानी के लिए परेशान होते रहे। रेसीडेंसी कोठी में पानी तक की व्यवस्था नहीं होने से यहां मौजूद नेताओं से नाराजगी जताते रहे।

यह भी पढ़ें : विदेश जाने के बन रहे हैं प्रबल योग, विवेक से करें कार्य, मिलेगी सफलता

हार की समीक्षा में जो बात सामने आएगी, उसे पार्टी को बताएंगे। कांग्रेस सरकार को बनने के बाद ज्यादा समय नहीं मिल पाया। पार्टी को जन व कार्यकर्ताओं की अपेक्षा दोनों को पूरा करना था।
संजय कपूर, राष्ट्रीय सचिव