8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 जुलाई को निकलेगी कांग्रेस की ‘जेन-जी साइक्लोथॉन’, इंदौर में एक साथ दौड़ेंगी 2000 साइकिल

Gen-Z Cyclothon: इंदौर शहर में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 14 जुलाई को सुबह 7 बजे जेन-जेड साइक्लोथॉन का आरंभ होगा।
2 min read
Google source verification
Congress Gen-Z Cyclothon: जेन-जेड साइक्लोथॉन का आरंभ (Photo Source: AI Image)

Congress Gen-Z Cyclothon: जेन-जेड साइक्लोथॉन का आरंभ (Photo Source: AI Image)

Congress Gen-Z Cyclothon: कांग्रेस पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर युवा वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए इंदौर सहित देशभर के 28 प्रमुख शहरों में छात्रों का गूंज अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कांग्रेस जेन-जेड साइक्लोथॉन का आयोजन 14 व 15 जुलाई को करने जा रही है।

शुरुआत इंदौर से होगी और समापन भोपाल में होगा। इंदौर से शिप्रा तक 2000 साइकिलें चलेंगी। इसके लिए शहर और जिला अध्यक्ष दोनों मिलकर पूरी ताकत लगा रहे हैं। शहर अध्यक्ष ने पार्षद, ब्लॉक व वार्ड अध्यक्ष के साथ शहर पदाधिकारियों को साइकिल एकत्रित करने का अलग-अलग टारगेट दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे शामिल

आरएनटी मार्ग स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से 14 जुलाई को सुबह 7 बजे जेन-जेड साइक्लोथॉन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में शुरू होगी। इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। साइक्लोथॉन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि साइक्लोथॉन शहर के प्रमुख मार्गों आरएनटी मार्ग, रीगल तिराहा, हाईकोर्ट, प्रिंस यशवंत रोड, मालवा मिल चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, भमोरी, सयाजी चौराहा, विजय नगर चौराहा, सत्य साई चौराहा, देवास नाका चौराहा, लसुड़िया, बाईपास टर्न (मांगलिया), मांगलिया और
डकाच्या होते शिप्रा पहुंचेगी।

चौक से और वानखेड़े ने कहा कि साइक्लोथॉन केवल एक खेल या दौड़ नहीं है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों के प्रति हमारी एकजुटता का प्रतीक है। इस साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भविष्य, पेपर लीक के खिलाफ जागरुकता और शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को मजबूती से उठाया है। छात्रों की गूंज अभियान के बैनर तले आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपनी बात सरकार और संबंधित संस्थाओं तक पहुंचा सकें।

शहर अध्यक्ष ने ऐसे दिया है टारगेट

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चौकसे ने साइक्लोथॉन के लिए 2000 साइकिल एकत्रित करने का दावा किया है। इसके साथ ही पार्षदों को 20-20, 85 वार्ड अध्यक्षों को 10-10, ब्लॉक अध्यक्षों को 10-10, शहर कांग्रेस कार्यकारिणी में में कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, महामंत्री, उपाध्यक्ष और सचिव को 10-10 साइकिल लाने का टारगेट दिया है।

महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, सेवादल, प्रकोष्ठ और विभाग के पदाधिकारियों को भी साइकिलें लाने का कहा गया है। शहर अध्यक्ष चौकसे ने कहा कि आरएनटी मार्ग से शुरू होने वाली साइक्लोथॉन में इंदौर के कांग्रेसी शिप्रा तक शामिल होंगे। इसके बाद शिप्रा से देवास तक इंदौर ग्रामीण के कांग्रेसी जुड़ेगे। देवास से आष्टा, आष्टा से सीहोर और सीहोर से भोपाल तक कांग्रेसी जुड़ते जाएंगे।