8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिजनों ने ज्योति को घर में बंद कर रखा था, इंदौर ऑनर कीलिंग में चौंकाने वाला खुलासा

Indore Owner Killing: इंदौर में सामने आए सनसनीखेज हत्या और ऑनर किलिंग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, हत्या से पहले ज्योति ने बिजनेस पार्टनर से को किया था कॉल
3 min read
Google source verification
Indore owner killing case

Indore owner killing case: प्रेमी से मिलने जा रही थी ज्योति मां और भाई पर लगे हत्या के आरोप। भाई की आज कोर्ट में पेशी। (photo: patrika)

Indore Owner Killing: बजरंग नगर निवासी हींग कारोबारी दौलतराम अग्रवाल की बेटी की अप्रेल में हुई सनसनीखेज हत्या में पुलिस जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि हत्या से पूर्व ज्योति ने बिजनेस पार्टनर को कॉल कर मदद मांगी थी। पुलिस ने बिजनेस पार्टनर और प्रेमी के बयान (Indore Owner Killing Statement) लिए हैं। मालूम हो कि बेटी की हत्या का मामला परिवार शुरुआती दिन से छिपाता रहा। जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि केस को आत्महत्या का रूप देने वाले ही हत्याकांड के आरोपी निकले। पुलिस भाई से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है।

हत्या का आरोपी भाई को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

इंदौर के हीरा नगर टीआइ सुशील पटेल ने बताया कि ज्योति अग्रवाल की हत्या में आरोपी भाई प्रकाश अग्रवाल को दो दिन रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। बुधवार को रिमांड खत्म (Indore Owner Killing accused on remand)होने पर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच में सामने आया कि ज्योति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक पर ब्रांड प्रमोशन कार्य करती थी। इसमें उसके साथ बीकानेर के कुशल जुड़े हुए थे। दोनों यह काम करते थे।

2 अप्रैल को ज्योति के साथ मारपीट हुई अस्पताल में हुई थी भर्ती

2 अप्रेल को जब ज्योति (Indore Owner Killing Jyoti Murder) के साथ घर में मारपीट हुई तो उसने फोन से घर में उसके साथ हुई मारपीट के बारे में बताया और पुलिस व प्रेमी मयंक तक बात पहुंचाने को कहा। कुशल ने मयंक को फोन कर जानकारी दी। मयंक ज्योति के घर पहुंचा तो पता चला कि ज्योति को हॉस्पिटल ले गए हैं। वो हॉस्पिटल पहुंचा तो ज्योति की मां व भाई ने उससे विवाद कर धमकाया। पुलिस ने कुशल व मयंक के बयान लिए हैं।

प्रेमी से मिलने जा रही थी, रोका-पीटा

प्रेमी और बिजनेस पार्टनर के बयान में पुलिस (Indore Owner Killing mp police) को पता चला है कि ज्योति आखिरी बार फरवरी में महाशिवरात्रि पर प्रेमी से मिली थी। इसके बाद से परिजन ने उसका घर से बाहर निकलना बंद करा दिया था। वे उसे घर में बंद रखने लगे। 2 अप्रेल को ज्योति प्रेमी मयंक से मिलने जा रही थी। भाई और मां ने रोका और उसके साथ मारपीट की।

प्रेमी से कहा- तुम आओ, ये लोग मुझे मार रहे हैं…

एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि प्रेमी मयंक (Indore Owner Killing Case) ने बयान दिया है कि जब मेरी ज्योति से आखिरी बार बात हुई तो वह कह रही थी कि तुम आ जाओ, ये लोग मुझे मार रहे हैं। जब मयंक ने पूछा कि कौन मार रहा है? इतने में फोन फेंकने की आवाज आई और फिर कॉल कट हो गई।

जहर खाना बताया था, पीएम में हुआ खुलासा

जांच में इस बात का खुलासा (Indore Owner Killing Shocking Reveal) हो चुका है कि भाई प्रकाश ने ज्योति से विवाद और मारपीट की। उसका सिर दीवार पर ठोका था। इसके बाद मुंह में जहर डाल कर वारदात को आत्महत्या का प्रयास करना दर्शाया। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां 3 अप्रेल को ज्योति की मौत हो गई।

मयंक पर परिवार लगा रहा झूठे आरोप

एसीपी के अनुसार, शुरुआती जांच (Indore Owner Killing Investigation) में ज्योति की मां शीतल ने बयान दर्ज करवाए, जिसमें वो बता चुकी है कि बेटी किसी लड़के से बात कर रही थी। इस वजह से उसका फोन तोड़ा था। पुलिस ने मारपीट के दौरान ज्योति का मदद को कॉल लगाना और मां शीतल के फोन तोडऩे वाले बयान का कनेशन जोड़ लिया है। ये बात भी सामने आई कि परिवार के लोग मयंक पर गलत आरोप लगा चुके हैं। जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की।