28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता को कहा ‘कचरा’, भडक़े कांग्रसियों ने थाने पर किया हंगामा

आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप, मल्हारगंज थाने पहुंच कर की शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 9 Oct 2018, 5:01 PM IST

bjp-congress

भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता को कहा ‘कचरा’, भडक़े कांग्रसियों ने थाने पर किया हंगामा

इंदौर. प्रदेश में 28 नंवबर को विधानसभा चुनाव करवाने की घोषणा 6 अक्टूबर को की गई। इसके बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसका उल्लघंन किसी भी सूरत में न हो, इसको लेकर सख्त निर्देश सभी सरकारी विभागों में जारी हो गए। आचार संहिता लगते ही नगर निगम का अमला भी योजनाओं के होर्र्डिंग्स-पोस्टर निकालने के लिए सक्रिय हो गया।

सोशल मीडिया पर राजनीतिक वार को लेकर भी शिकायत होने लगी है। सोशल मीडिया पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार रात मल्हारगंज थाने पर हंगामा किया। भाजपा के कार्यालय मंत्री ऋषि सिंह खनूजा के खिलाफ आचार संहिता का उल्लघंन करने की शिकायत थाना प्रभारी को की गई। चार नंबर विधानसभा में दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता सुरजीत चड्ढा ने शिकायत की। इस दौरान अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और कांग्रेस नेता राजेश चौकसे सहित 15 से 20 कांग्रेसी मौजूद थे।

खनूजा ने किया अपमान

चड्ढा ने शिकायत में कहा कि मेरे मित्र मिन्ना भाटिया के व्हाट्सएप ग्रुप जो कि फे्रंड्स के नाम पर है, पर खनूजा ने कांग्रेस पार्टी और चार नंबर विधानसभा से कांग्रेस टिकट के दावेदार चड्ढा सहित प्रीतम माटा को कचरा कहते हुए मजाक उड़ाया। अपमानजनक आशय से खिल्ली उड़ाते हुए जो पोस्ट डाली है, वह आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। पोस्ट के वायरल होने से मेरी और पार्टी की खिल्ली उड़ रही है। इसलिए उक्त कृत्य को लेकर खनूजा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

जयहिंद भवन से उतारा मेंदोला का पोस्टर

निगम का रिमूवल अमला निगम मुख्यालय परिसर में ही लगा विधायक रमेश मेंदोला का पोस्टर हटाना भूल गया। निगम परिसर स्थित जयहिंद भवन की दीवार पर कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष रामलाल यादव के साथ लगे मेंदोला के पोस्टर की शिकायत हुई, तो निगम अमला सक्रिय हुआ और पोस्टर को हटाया।