13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध, हाथठेले पर बाइक रखकर निकले कांग्रेस  नेता

शहर कांग्रेस के नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं किया पालन और पासपास चलाई साइकिल

2 min read
Google source verification
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध, हाथठेले पर बाइक रखकर निकले कांग्रेस  नेता

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध, हाथठेले पर बाइक रखकर निकले कांग्रेस  नेता

इंदौर. पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस आज प्रदर्शन करने जा रही है। कोविड-19 को लेकर लगी धारा 144 के तहत शहर कांग्रेस कमेटी को सिर्फ 10 लोगों को प्रदर्शन करने की परमिशन जिला प्रशासन ने दी। इसके चलते शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन करने का आदेश दिया। इस पर आज सुबह गली-मोहल्लों में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और हाथठेले पर बाइक को रखकर घुमाया। शहर कांग्रस नेताओं ने कोरोना को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया और सोशल डिस्टेंसिंग न रखते हुए पासपास साइकिल चलाई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान और प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के आदेश पर आज पेट्रोल-डीजल मुल्य वृद्धि का विरोध जिला व शहर कांग्रेस कमेटी पूरे प्रदेश में कर रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मधुमिलन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से लेकर रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक साइकिल यात्रा निकालने की घोषणा की गई। इसके साथ ही कोविड-19 के तहत जिला प्रशासन से प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी गई। इस पर जिला प्रशासन ने कोविड-19 को लेकर लगी धारा 144 के तहत सिर्फ 10 लोगों को साइकिल यात्रा निकालने की परमिशन दी।

इसके बाद शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कांग्रेस नेताओं को मैसेज किया कि पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर विरोध-प्रदर्शन अपने-अपने क्षेत्र में ही करेंगे। मधुमिलन चौराहे से रीगल तिराहा तक निकलने वाली साइकिल यात्रा में चुनिंदा नेता ही शामिल होंगे। शहर अध्यक्ष बाकलीवाल के मैसेज पर आज सुबह कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध करते हुए गली-मोहल्लों में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हाथठेले पर बाइक रखकर निकाली गई। शहर कांग्रेस कमेटी की साइकिल यात्रा सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई। इसमें कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नेताओं ने नहीं किया।

रीगल पुल पर लगा जाम

कांग्रेसियों की यात्रा रीगल से आगे बढ़कर एमटीएच कम्पाउंड होकर राजबाड़ा पहुंच गई। इसकी परमीशन नहीं थी। यात्रा में 10 से ज्यादा नेता शामिल हुए। रीगल तीराहा पर जाम भी लगा। कांग्रेस की घोषणा रीगल तक यात्रा निकालने की थी। बावजूद इसके राजबाड़ा तक यात्र निकाली गई।

जिला कांग्रेस कल निकालेगी बैलगाड़ी यात्रा

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर शहर कांग्रेस जहां आज प्रदर्शन कर रही है, वहीं जिला कांग्रेस कमेटी कल करेगी। जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के अनुसार तेजाजी नगर से राला मंडल तक बैलगाड़ी यात्रा निकालने की परमिशन जिला प्रशासन से मांगी है। आज परमिशन मिलने के बाद कल सुबह 10 बजे प्रदर्शन किया जाएगा।