आपको बता दें कि, इंदौर के जिन पांच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी संपत्ति बेचकर राहुल गांधी को आधुनिक प्लेन दिलाने के लिए इश्तेहार दिया है उनमें, अशोक जायसवाल, सलीम पठान, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, रामबल सिंह और तपन चतुर्वेदी शामिल हैं। इनकी चाहत है कि, वह अपना घर व दुकान बेचकर राहुल गांधी की इस खास ज़रूरत को पूरा करेंगे। साथ ही, उन्होंने देश के सभी कार्यकर्ताओं से यह अपील भी की है कि, अगर हम सब चाहें तो एक जुट होकर अपने नेता की रक्षा की जिम्मेदारी ले सकते हैं। इसमें सरकार के उदासीन रवय्यै पर निर्भर रहना ही ज़रूरी नहीं है।