
इंदौर। बाणगंगा में एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ दिन पहले ही बच्चे की भी बिमारी से मौत हुई थी। इसके बाद उसने ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली थी। कल सागर गया और वहां से आने के बाद घर में फांसी लगा ली।
मृतक का नाम सुनिलसिंह सेंगर पिता अर्जूनसिंह (30) निवासी रघुवंशी कॉलोनी है। उसने कल अपने घर पर ही फांसी लगा ली थी। पत्नी ने देखा तो परिजनों को खबर की। इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर सुनिल को मृत घोषित कर दिया गया। वह परदेशीपुरा में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वहां से उसे सागर लैब में भेजा गया था। सागर से आने के बाद उसने थाने पर वापसी नहीं की थी। वह सीधे घर चला गया था। घर पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगा ली। अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। उसे अस्पताल लेकर गए अनूपसिंह ने बताया कि सुनिल की पत्नी के फोन पर वह लोग घर पहुंचे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसे क्या परेशानी थी। कुछ दिन पहले ही उसके डेढ़ साल के बेटे की बिमारी से मौत हो गई थी। उसके सिर में कुछ परेशानी थी। परिवार ने हर संभव इलाज कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वह इस वजह से परेशान था या कुछ और वजह रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और कारण की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिती स्पष्ट हो सकेगी कि उसे ड्यूटी को लेकर तनाव था या फिर परिवारिक तनाव था।
जुड़़वा बच्चे हुए थे
एसीपी धेर्यसिंग येवले ने बताया कि सुनिल की भी अनुकंपा नियुक्ती लगी थी। अभी कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कमरे की तलाशी ले रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमीक पूछताछ में पता चला है कि पत्नी को कमरे में बंद करके उसने फांसी लगा ली थी। उसके जड़वा बच्चे हुए थे। इसमें एक बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली थी। जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Published on:
14 Feb 2022 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
