14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल चोरी से शुरु हुआ विवाद, देखते-देखते बना दो पक्षों का संघर्ष, मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल

घर से मोबाइल चोरी होने के आरोप से शुरु हुए विवाद ने दो पक्षों के बीच संघर्ष का रूप धारण कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।

2 min read
Google source verification
mobile stolen marpeet video viral

मोबाइल चोरी से शुरु हुआ विवाद, देखते-देखते बना दो पक्षों का संघर्ष, मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर के चंदन नगर थाना इलाके में घर से मोबाइल चोरी होने से शुरु हुए आरोप प्रत्यारोप के विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच सघर्ष का रूप धारण कर लिया। विवाद से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में मारपीट के साथ साथ एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर पर पथराव करता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल, मामले की शिकायत सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, शहर के चंदन नगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले दो पक्ष मोबाइल चोरी की वारदात को लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच मारपीट की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, इस मामले विवाद इस बात से शुरु हुआ कि, एक पक्ष के लोगों मे दूसरे पक्ष के सदस्य पर घर से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर दावेदारी को लेकर भिड़ गए दो पक्ष, मारपीट और गोलीबारी का वीडियो वायरल


सामने आया पथराव का वीडियो

वहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, विवाद में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। साथ ही, दोनों तरफ से शिकायत भी दर्ज कराई गई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि, सामने आए वीडियो के आधार पर मामले को शुरुआती जांच में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर, 1 की मौत 30 से ज्यादा घायल, टक्कर के बाद तीन बार पलटी बस