
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में हार्ड इम्यूनिटी डेवलप हो रहा है। जिसकी वजह से शुरुआती दिनों में जिन इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले थे। अब उन क्षेत्रों में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की आंकड़ा शून्य तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन का दावा है, कि शहर की करीब 30 फीसदी आबादी में हार्ड इम्यूनिटी डेवलप हुई है। इस कारण अब कई संक्रमित इलाकों में कोरोना मरीजों की संख्या में इज़ाफा के साथ लोगों में तेजी से रोग प्रतिरोधक क्षमता के बढ़ने से संक्रमित लोगों में कमी भी आयी है। दरअसल, इंदौर के खजराना, टाटपट्टी बाखल,चंदन नगर,बम्बई बाजार, सिलावट पूरा और सदर बाजार पिछले कुछ महीनों से कोरोना के संक्रमितों की समय न के बराबर मिले हैं। ये वो इलाके हैं जहां कोरोना के शुरूवाती दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या की संख्या सबसे अधिक थी।
आने वाले दिनों में लॉकडाउन करने का प्लान नहीं
हालांकि,जिला प्रशासन के अधिकारी इसे वैज्ञानिक तौर पर पूरी तरह से सही नहीं मान रहे है। शहर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का सटीक आंकड़ा सीरो सर्वे के बाद ही सामने आएगा। वहीं अधिकारियों का ये भी कहना है, कि जिस तरह के आंकड़े अभी तक सामने आए हैं, और जो कोरोना संक्रमित मरीजों को पैटर्न है। उसे देखकर कहा जा सकता है, कि इंदौर के लोगों में तेजी से हार्ड इम्यूनिटी डेवलप हो रही है। ये एक अच्छा संकेत है। इसके अलावा आने वाले दिनों में जिला प्रशासन का लॉकडाउन करने का प्लान नहीं है, लेकिन लोगों को सोशल डिस्टेसिंग पालन करना और मास्क पहनना बेहद जरुरी है।
इन लोगों को नहीं किया जा सकेगा होम क्वारंटाइन
कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों के लिए सरकार ने होम क्वारंटाइन की नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक कैंसर, मधुमेह, हाईपरटेंशन, अंग प्रत्यारोपण, एचआइवी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को होम क्वारंटाइन नहीं किया जा सकेगा। इन्हें क्वारंटाइन सेंटर पर ही रखा जाएगा।
होम क्वारंटाइन के संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त ने सभी कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को दिशा-निर्देश जारी किए हैें। विभाग ने स्पष्ट किया है होम क्वारंटाइन के लिए टोल फ्री नंबर 104 या सार्थक एप के माध्यम से रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) से संपर्क करना होगा।
Published on:
17 Aug 2020, 12:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.