18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हवाई यात्रियों को सफर से पहले कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

संक्रमण को रोकने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सख्त कदम उठा लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
हवाई यात्रियों को सफर से पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

हवाई यात्रियों को सफर से पहले की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

इंदौर. मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और अन्य प्रदेशों से आनेवाले लोगों के कारण बढऩे वाले संक्रमण को रोकने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सख्त कदम उठा लिया है। खासकर महाराष्ट्र से आनेवाले यात्रियोंं की जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में अब जो लोग महाराष्ट्र से हवाई सफर करते हुए मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं, उन्हें पहले अपनी कोरोना नेगेटिव जांच रिपोर्ट लेना जरूरी है।


आरटीपीसीआर जरूरी
कोरोना के मामले नियंत्रण में आने के बाद प्रदेश में भले सारे प्रतिबंध हटाए है लेकिन, पड़ोसी राज्यों में बनी संक्रमण की स्थिति का डर कायम है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वहां से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन को यह आदेश मिला। इसके अनुसार महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को सफर से 48 घंटे पहले तक ही नैगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लाना जरुरी है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार सभी एयरलाइंस यात्रियों को इसकी सूचना भेज रही है। इसके बावजूद जो यात्री बगैर रिपोर्ट के आएंगे उनकी जांच एयरपोर्ट पर ही होगी। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को भी इसकी सूचना दी जाएगी।

ऑनलाइन पढ़ाई से बढ़ा खतरा, बच्चों पर अपराधियों की गंदी नजर, इस तरह हो रहे शोषण का शिकार


पश्चिम बंगाल से आया कोरोना
हालही मध्यप्रदेश के दमोह से पश्चिम बंगाल दीपावली मनाने गए एक कर्मचारी के कारण कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए, ऐसे में अब अन्य प्रदेशों से आवाजाही करने वाले यात्रियों पर प्रशासन की पूरी नजर है। बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र से आवाजाही करने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है। क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र कोरोना का हॉट स्पॉट रह चुका है।