30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनलॉक-3 का 18वां दिन : बढ़ती जा रही संक्रमितों की संख्या, सुरक्षित नहीं आने वाले दिन

24 नए इलाकों में कोरोना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 18 Aug 2020, 9:08 AM IST

coronavirus_infected_zone_in_indore.png

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अनलॉक-3 का 18वें दिन कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हुई। जिसके चलते इंदौर में लगातार कोरोना के संक्रमण के हॉट स्पाट बढ़ रहे। इससे यहां अनुमान लग रहा है की आने वाले दिन लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। 17 अगस्त, सोमवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार इंदौर शहर में कोरोन वायरस संक्रमित 142 मरीज और मिले और एक मौत के साथ मरने वालों की संख्‍या अब 345 हो गई है। इंदौर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3163 हो गया है। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 1856 सैंपल की जांच की गई। इसमें से 1704 सैंपल निगेटिव मिले हैं। 65 मरीजों की अस्‍पताल से छुट्टी कर दी गई।

24 नए इलाकों में कोरोना

इंदौर शहर के आसपास इलाकों में भी कोरोना फैलने लगा है। संक्रमित हुकमाखेड़ी में 15, निहालपुरा और स्कीम-78 में 11-11 नए पॉजिटिव सामने आए। महू के छोटा तेली मोहल्ला से नौ और स्कीम-71 से भी सात नए मरीज मिले हैं। नए इलाकों में सर्वाधिक पांच मरीज अहिल्या माता कॉलोनी से निकले हैं। सेंट पॉल स्कूल के सामने, गुर्जर खेड़ा (महू) और कोदरिया की न्यू कॉलोनी से पहली बार दो-दो संक्रमित मरीज मिले।

राऊ की बोहरा कॉलोनी, महू की नवीन कॉलोनी, काशी नगर, जीएनटी मार्केट, पालदा स्थित नई बस्ती, वक्रतुंड नगर, साहिल शिवनेरी, पुष्परत्न पैराडाइज, बिजलपुर स्थित सनशाइन फार्म, रतनबाग, सांवेर का नरवल, राजाराम नगर, सोहम गर्ल्स हॉस्टल, राखी नगर, देवपुरी कॉलोनी (महू), क्षीरसागर, शक्ति नगर, न्यू रानी बाग एनएक्स, बिचौली मर्दाना स्थित श्रीजी हाइट्स और श्रीकांत पैलेस कॉलोनी में पहली बार एक-एक मरीज मिला है।

ये इलाके भी कोरोना की चपेट में

कोरोना धीरे-धीरे अपना पैर पसार रहा है। इंदौर शहर में कोरोना संक्रमित में कालिंदीकुंज, छत्रीबाग और महू के माणक चौक से पांच-पांच, सच्चिदानंद नगर, विजय नगर क्षेत्र में चार-चार मरीज मिले हैं। जिन इलाकों से तीन-तीन नए संक्रमित सामने आए हैं, उनमें शुभम पैलेस, बिजली नगर, मेघदूत नगर, भगतसिंह नगर, स्कीम-136, सुखलिया (दीनदयाल उपाध्याय नगर और वीणा नगर), खातीवाला टैंक, मालवीय नगर, अनूप नगर, नेहरू नगर, सुदामा नगर नंदन नगर जैसे इलाके शामिल हैं।

राजमोहल्ला के महेश नगर, नौलखा स्थित बीसीएम सिटी, द्वारकापुरी, सिंधी कॉलोनी, मरीमाता चौराहा स्थित पहली बटालियन, राजेंद्र नगर, लसूड़िया, डलिया बाजार, चित्रा नगर, स्कीम-94, साधना नगर, आंबेडकर नगर, साउथ तुकोगंज, न्यू पलासिया, आरटीओ रोड स्थित पार्श्वनाथ नगर, गोविंद कॉलोनी, राजघराना अपार्टमेंट, बिजलपुर स्थित मंडी रोड, गोकुल नगर, निपानिया स्थित द्वारका पैलेस, सांवेर स्थित कुदाना, महेश गार्ड लाइन और बिजलपुर से दो-दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।