
डिस्पोजल फ्री शहर बनाने क लिए नगर निगम इकट्ठा कर रहा थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच, बनेगी बर्तन बैंक
इंदौर. शहर से 100 टन डिस्पोजल के कचरे को कम करने के लिए नगर निगम शहर को डिस्पोजल फ्री बनाने के लिए अनूठी कवायद में जुटा है। निगम अब बर्तन बैंक तैयार करेगा, जिसका उपयोग शहरवासी शादी-ब्याह व अन्य आयोजनों में मुफ्त कर सकेंगे। दो स्थानों से शहरवासियों को आयोजनों के लिए बर्तन उपलब्ध कराएगा। निगम ने बैंक के लिए आवश्यक बर्तन जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल 500 व्यक्तियों की रसोई के लिए आवश्यक बर्तन (प्लेट, चार खानों की थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच) जुटाए गए हैं।
लोगों से दान की उम्मीद
निगम को उम्मीद है कि शहरवासी बर्तन बैंक के लिए बर्तन दान में देंगे, जिससे बड़ी संख्या में बर्तन इकट्ठा होंगे। निगम के बर्तन बैंक की मदद लेने का इच्छुक व्यक्ति आईडी प्रूफ सहित अन्य दस्तावेज जमा कराकर नि:शुल्क बर्तन ले जा सकता है। उपयोग के बाद उन्हें साफ-सुथरे बर्तन जमा कराना होंगे, जिससे अन्य व्यक्ति को देने में सहूलियत रहे।
कम करना है कचरा
शादी-जैसे विभिन्न आयोजन में डिस्पोजल ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसका बड़ा नुकसान यह कि शहर में रोजाना ही लगभग 100 टन डिस्पोजल का ही प्लास्टिक कचरा हो जाता है। निगम ने इस कचरे को खत्म करने के साथ शहर को डिस्पोजल फ्री बनाने की ठानी है।
बर्तन बैंक हेल्पलाइन 0731-4987161
बर्तन बैंक सुविधा के लिए निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0731-4987161 पर संपर्क कर बर्तन बैंक की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। फिलहाल दो स्थानों से सुविधा शुरू की जा रही है। विजय नगर व बंगाली चौराहा पर बर्तन उपलब्ध कराने की तैयारी है।
जल्द ही चार स्थानों पर होंगे बर्तन बैंक
-शहर को डिस्पोजल फ्री बनाने के लक्ष्य के चलते बर्तन बैंक बनाएंगे। इस योजना के तहत हर शहरवासी बर्तनों का उपयोग कर सकेगा। फिलहाल दो स्थानों से योजना शुरू कर भविष्य में चारों स्थानों तक विस्तारित करेंगे।
रजनीश कसेरा, अपर आयुक्त, नगर निगम
Updated on:
19 Jul 2019 01:31 pm
Published on:
19 Jul 2019 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
