
निगम ने आजाद नगर में खोला जिम, महिलाओं के लिए अलग समय
इंदौर. नगर निगम ने शहर में एक और जिम खोला है। इसमें महिलाओं के लिए अलग से समय होगा, इस दौरान पुरुषों के प्रवेश पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। आजाद नगर में इस जिम की शुरुआत हुई है। महिलाओं के लिए ट्रेनर भी महिलाओं को ही नियुक्त किया गया है। जिम पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। वार्ड क्रमांक 53 में वॉटर पंप मैदान के सामने यह जिम खोला गया है।
नगर निगम द्वारा जिम का निर्माण किया गया है। वार्ड की पार्षद और निगम में नेता प्रतिपक्ष फौजिया अलीम के प्रायसों से यह जिम खुला है। इसका उद्घाटन कल प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने किया। इस दौरान फौजिया के साथ उपनेता प्रतिपक्ष विनीतिका यादव, नजमा मीर और बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद थी।
निगम का यह पहला ऐसा जिम है, जिसमें महिलाओं के लिए अलग स्लॉट रखा गया है। इसमें महिलाओं के हिसाब से सभी प्रकार के उपकरण और साधन रखे गए हैं। जिम में महिलाओं के लिए समय दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक का रहेगा। इस समय पुरुषों के आने पर प्रतिबंध रहेगा। जिम में प्रशिक्षण देने के लिए 2 महिला ट्रेनर की नियुक्ति भी की गई है, जो कि अपनी निगरानी में महिलाओं को सही व्यायाम का प्रशिक्षण देंगी।
नेता प्रतिपक्ष अलीम ने कहा कि जिम में किसी के लिए कोई शुल्क नहीं रहेगा। पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। शहर की कई जिम में महिला-पुरुष एक साथ व्यायाम करते हैं। इस कारण कई महिलाएं शर्म के मारे जिम नहीं जा पातीं। इसलिए महिलाओं के लिए अलग से समय रखा गया है, ताकि वे व्यायाम करके स्वस्थय रहें।
Published on:
17 Jul 2019 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
