इंदौर

एबीवीपी के आयोजन में निगम ने किया खर्च: कांग्रेस

सरकारी एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप, खर्च राशि वसूलने की मांग

less than 1 minute read
Feb 11, 2023
एबीवीपी के आयोजन में निगम ने किया खर्च: कांग्रेस

इंदौर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यक्रम में नगर निगम सह-आयोजक बना। यह सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग है। आयोजन में निगम द्वारा खर्च राशि की वसूली की जानी चाहिए।

यह आरोप कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने लगाए। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने अपने प्रकल्प अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन के अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों के अभिनंदन एवं सहभोज का आयोजन किया था। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित मुख्य सभागार में गुरुवार को हुए इस आयोजन में निगम सह-आयोजक बना। महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी विचारधारा के छात्र संगठन की मदद कर रहे हैं। आयोजन में खर्च राशि एबीवीपी और महापौर से वसूली जानी चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस कानूनी विकल्प अपनाएगी। कांग्रेस के आरोपों पर महापौर भार्गव ने कहा कि इस यात्रा को केंद्र सरकार का सहयोग प्राप्त है। पूर्वोत्तर राज्यों से इंदौर आए विद्यार्थियों का शहर की ओर से स्वागत किया गया है। अतिथियों का स्वागत करना गलत नहीं है।

Updated on:
11 Feb 2023 05:56 pm
Published on:
11 Feb 2023 05:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर