
चंद घंटों में सुलझाई बच्चे के अपहरण की गुत्थी
खरगोन। शहर के भोकले कॉलोनी स्थित बगीचे से मंगलवार दोपहर में डेढ़ वर्षीय बच्चे के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने चंद ही घंटों में सुलझा लिया है। अबोध बालक को बगीचे से अगवा कर दंपती जिले से करीब 100 किमी दूर पीथमपुर ले गए थे, जहां से पुलिस ने आरोपित दंपती सहित बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सनावद रोड शारदा अस्पताल के पीछे बगीचे से बच्चा अपहृत हुआ था। शेख कासम पिता शेख भूरा निवासी देशमुख का बाड़ा रावेर जिला जलगांव ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी छोटी बेटी को प्रसव के लिए शारदा हॉस्पिटल में भर्ती किया है। मेरी पत्नी नसीम के साथ मैं हाल जानने आया था। मंगलवार दोपहर वह नवासे हसनैन को बगीचे में घुमा रहा था। इसी दौरान एक महिला आई और बच्चे के साथ खेलने लगी। इसी दौरान वह चकमा देकर बच्चे को लेकर जाने लगी। उसे जाता देख शोर भी मचाया, लेकिन वह कुछ ही दूरी पर खड़ी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गई।
बच्चे को लेकर बस में जा बैठी महिला : प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की गई। फुटेज में महिला के खरगोन से बस में बैठकर इन्दौर तरफ जाने का लोकेशन मिली। जिसके बाद तत्काल टीम को इन्दौर रवाना किया गया। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आशा पति आतिश मसाने (22) और अतिश (25) लाल चौकी आदर्श नगर खंडवा हाल मुकाम स्टाफ रूम आयशर कंपनी सेक्टर-1 पीथमपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्चे का अपहरण कर भीख मंगवाना चाहते थे।
Published on:
04 Aug 2022 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
