8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डासिंग गर्ल के बाद जंपिंग बाय के करतब, वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल

एक वायरल वीडियो पर फिर बवाल मच गया है

2 min read
Google source verification
dancing girl and jumping boy viral video indore

dancing girl and jumping boy viral video indore

इंदौर. इंदौर में एक वायरल वीडियो पर फिर बवाल मच गया है. यह वीडियो भी रसोमा चौराहे का ही है जिसकी एक डांसिंग गर्ल के वायरल वीडियो के कारण प्रसिद्धि बढ़ गई है। इस मॉडल के डांस का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब जम्पिंग बॉय का वीडियो सामने आ गया है। पुलिस इस युवक की तलाश में भी जुट गई है।

तीन दिन पहले मॉडल श्रेया कालरा ने इसी रसोमा चौराहे पर कार की छत पर चढ़कर डांस किया था और इसका वीडियो बनाया था. इस डांस की वजह से ट्रैफिक रुका रहा जिसकी लोगों ने शिकायत भी की। मॉडल ने डांस के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामला सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए जिसपर पुलिस ने मॉडल के खिलाफ धारा 290 के तहत केस दर्ज कर लिया.

यहां देखें लडकी का रेन डांस वीडियो

हालांकि मॉडल श्रेया कालरा ने बाद में सफाई दी कि उन्होंने सभी रूल्स फालो किए हैं. ट्रैफिक रूल्स फालो करने की जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। श्रेया के बाद इसी चौराहे पर करतब दिखाते एक युवक के वीडियो वायरल हुए. रसोमा चौराहे का लगातार दूसरा वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सख्त कार्रवाई के मूड में आ गए हैं।

वायरल वीडियो में युवक रसोमा चौराहे पर खूब करतब दिखा रहा है, वाहनों के इर्द—गिर्द खुलेआम जम्पिंग कर रहा है। हवा में छलांग लगाने के मूव्स दिखा रहा है जिसके कारण इस दौरान ट्रैफिक रुका रहा। युवक का यह वीडियो गुरुवार को सामने आया। बीच चौराहे पर जम्पिंग करते हुए युवक की अब पुलिस तलाश कर रही है। उस पर कार्रवाई तय लग रही है.