
इंदौर के आसपास बनी नकली खाद, बीज, पेस्टीसाइड देशभर में बेच रहे डीलर
इंदौर. नायता मुंडला इलाके में पुलिस ने नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी तो पता चला कि खाद ही नहीं नकली बीज और नकली पेस्टीसाइड इंदौर व आसपास के इलाके में तैयार कर दिल्ली व राजस्थान के डीलरों की मदद से पूरे देश में बेचा जा रहा है। नकली सामान से उपज की क्वालिटी प्रभावित होती है। दिल्ली, राजस्थान के डीलरों तक पुलिस पहुंच गई है। अब तक दस की गिरफ्तारी हो चुकी है।
8 जुलाई की रात भंवरकुआं टीआइ शशिकांत चौरसिया की टीम ने एक खेत में निर्माणाधीन मकान पर छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी इप्को की डीएपी खाद के नाम पर नकली खाद बनाने का भंडाफोड़ किया। करीब पौने चार सौ बोरी नकली खाद जब्त हुई। एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, शुरुआत में वहां से सचिन कटारिया व राजेंद्र बिरथरे को पकड़ा था। पता चला कि मंगलमूर्ति नगर निवासी राजेश सुहाने की देवास िस्थत फैक्ट्री से प्रोम लाकर यहां इप्को ब्रांड के नाम पर नकली खाद बनाकर बेची जा रही है। राजेश के पास प्रोम का लाइसेंस है। कृषि विभाग व इप्को के अधिकारियों ने नकली खाद बनाने की पुष्टि की थी। इसके बाद खरगोन के डीलर राजेश को पकड़ा गया। आरोपी मनोज चौहान ब्रांडेड कंपनी की नकली बोरियां कानपुर से लाकर यहां देता था। शोएब कंपनी के नाम के स्टीकर बनाता और उसकी छपाई सतीश नंदवाल निवासी चिमनबाग चौराहा करता था। इन्हें भी पकड़ा गया।
देशभर के किसानों को ठगा
पुलिस की छानबीन में पता चला कि राजेंद्र पंढरीनाथ इलाके का बदमाश है और उस पर कई अपराध दर्ज हैं। आरोपी देशभर के किसानों को ठग रहे हैं। वे ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली खाद बनाकर बेचते हैं, जिससे एक बोरी पर उन्हें 700 रुपए का फायदा हो रहा था। यह भी पता चला कि गिरोह से जुड़े लोग नकली खाद के साथ नकली बीज, नकली पेस्टीसाइड भी बनाकर बेच रहे हैं। पेस्टीसाइड के महंगे ब्रांडेड के नकली पैकेट इंदौर के साथ देवास, राजगढ़ में बनाए जा रहे हैं। कोटा, पानीपत और दिल्ली के बड़े कारोबारी ऑर्डर देकर ब्रांडेड नाम से नकली खाद, बीज खासकर प्याज का मंहगा बीज, पेस्टीसाइड बनवाकर दिल्ली के इंंदिरा मार्केट से देशभर में सप्लाई करते हैं।
एक डीलर का 3 से 5 करोड़ का कारोबार
टीआइ चौरसिया ने बताया कि राजगढ़ में नकली खाद की फैक्ट्री चलाने वाले लखन सिंह, पर्वत सिंह निवासी कोटा, अंकित मित्तल निवासी दिल्ली, प्रवीण गर्ग निवासी पानीपत को पकड़ा है। दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली के इंदिरा मार्केट के बड़े कारोबारी अंकित गुप्ता व राजेश सुख्यानी बड़े पैमाने पर नकली खाद, बीज व पेस्टीसाइड बेचते हैं। इनका एक महीने में 3 से 5 करोड़ का कारोबार है। इन कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम दिल्ली में है।
Published on:
03 Aug 2022 01:28 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
