13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मों की निष्पक्ष सत्ता से आदिश्वर भी नहीं रहे अछूते

भक्तामर महामंडल विधान के दौरान पूर्णमति माताजी ने कहा

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Oct 08, 2022

कर्मों की निष्पक्ष सत्ता से आदिश्वर भी नहीं रहे अछूते

कर्मों की निष्पक्ष सत्ता से आदिश्वर भी नहीं रहे अछूते

इंदौर। कर्मों की सत्ता सबसे प्रबल होती है। कर्मों की निष्पक्ष सत्ता से तो भगवान आदिश्वर भी बच नहीं पाए। जीव अपने जीवन में अच्छा या बुरा जो भी फल भोग रहा है, वह उसके किए कर्मों का फल ही होता है।
यह बात आर्यिका पूर्णमति माताजी ने दलालबाग में आयोजित 10 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान में कही। उन्होंने बालक धन्य कुमार के जीवन पर अपने प्रवचन की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि जब भगवान स्वयं कर्मों के भागी बने तो हम थोड़े से धन, थोड़ी सी प्रसिद्धि, वैभव और समाज में अपने सम्मान को पाने के लिए अपने आत्म स्वरूप का अपमान निरंतर क्यों कर रहे हैं।

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर एवं चातुर्मास संयोजक विपुल बांझल, सचिन सुपारी ने बताया कि 9 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के दिन आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के तहत सीतलामाता बाजार स्थित कांच मंदिर से छत्रपति नगर दलालबाग तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दिग्विजय यात्रा संयोजक पारसनाथ ग्रुप व पुलक मंच परिवार ने बताया कि दिग्विजय यात्रा में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल होंगे।

शाम 7 बजे दलालबाग में महिलाएं महाआरती करेंगी। आयोजक दिगंबर जैन मेन सोशल ग्रुप ने बताया कि महाआरती आर्यिका पूर्णमति के सान्निध्य में होगी। दलालबाग में 10 अक्टूबर तक भक्तामर महाविधान का आयोजन सुबह 7 से 10 बजे तक किया जा रहा है।

उत्साह से निकला मां का चल समारोह
देवास। शारदीय नवरात्र महापर्व के तहत ग्यारस पर निकलने वाला मां दुर्गा का विसर्जन चल समारोह इस वर्ष दोगुने उत्साह के साथ निकला। श्रद्धालुओं ने चल समारोह को ऐतिहासिक बनाकर माता की आकर्षक प्रतिमाओं को सम्मिलित किया।