28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: धार की भोजशाला का औचक निरीक्षण, एमपी हाई कोर्ट के जज पहुंचे

Dhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर, गुप्त दौरे पर पहुंचे हाईकोर्ट जज, कर रहे निरीक्षण, बाहर पुलिस बल तैनात

less than 1 minute read
Google source verification
Bhojshala dhar mp high court judge visited for inspection

Bhojshala dhar mp high court judge visited for inspection: हाईकोर्ट जज के दौरे को रखा गुप्त, बाहर पुलिस बल तैनात (photo: patrika)

Dhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर आई है। पिछले दिनों से लगातार आ रही भोजशाला में हाई कोर्ट के निरीक्षण की खबरों के बीच शनिवार दोपहर को जज मौके पर पहुंच गए। बता दें कि हाईकोर्ट जज के इस दौरे को गुप्त रखा गया। हाईकोर्ट का यह दौरा हिंदू-मुस्लिम विवाद में फंसी भोजशाला के लिए अहम साबित होगा।

बता दें कि एमपी हाई कोर्ट का यह दौरा 24 मार्च को तय किया गया था। लेकिन कुछ कारणों से यह एक दिन टल गया। लेकिन फिर खबर आई कि यह दौरा 25 मार्च को किया जाएगा। दिनभर इंतजार के बाद भी यहां इस दिन भी हाईकोर्ट का निरीक्षण नजर नहीं आया।

अब अचानक आई निरीक्षण की खबर

वहीं अब अचानक खबर आई है कि एमपी हाईकोर्ट जज भोजशाला के दौरे पर पहुंच गए हैं। वे दो अलग-अलग वाहनों से वहां पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट का यह दौरा पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। जिसके चलते स्थानीय लोग भी अचानक कोर्ट के लोगों को देख हैरान रह गए।

निरीक्षण कर रहे जज, बाहर पुलिस बल तैनात

बता दें कि हाईकोर्ट के जज जहां भोजशाला परिसर में एंट्री कर चुके हैं और निरीक्षण कर रहे हैं।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है