
MP News Indore Crime(photo: patrika creative)
MP News Indore Murder Case: इंदौर शहर में किराए के फ्लैट, घर और एप से बुक हो रही प्रॉपर्टी में अवैध गतिविधियों में लिप्त किराएदारों से कॉलोनी, सोसायटी, बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों में असुरक्षा का भाव उत्पन्न होने लगा है। मकान मालिकों को इस बात से मतलब नहीं होता है कि उनका किराएदार उनकी संपत्ति पर क्या गलत कर रहा है। वारदात होने पर किराएदार की थाने में जानकारी नहीं देने पर छह माह से पुलिस ने 100 से अधिक मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मालूम हो, गुरुवार रात लसूड़िया थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पति सौरभ पांडे निवासी सागर समृद्धि, शिव वाटिका के समीप की हत्या से एक बार फिर किराएदारों की हरकतों और मकान मालिकों की मनमानी पर सवाल उठे हैं।
वर्ष 2025 में ग्वालियर की मेकअप आर्टिस्ट लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में दोस्त के घर पार्टी में शामिल होने आई थी। पार्टी में शामिल युवक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि मकान किसी और ने किराए पर लिया था और रह कोई और रहा था। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्याकांड के बाद देवास नाका स्थित किराए के फ्लैट में आरोपी रुकी थी। फ्लैट किसी और ने किराए पर लिया था। पुलिस ने फ्लैट से साक्ष्य बरामद किए थे।मकान, फ्लैट, ऑफिस किराए पर देने वाले मकान मालिक किराएदार की जानकारी थाने पर नहीं देते हैं। ऐसे मकान मालिकों की पुलिस जांच कर रही है। छह माह में जोन के विभिन्न थानों में 100 से अधिक केस बीएनएस की धारा 223 के तहत केस दर्ज किए हैं। एयर बीएनबी के तहत प्रॉपर्टी किराए पर देने की जानकारी पुलिस के पास नहीं होती है।
-कुमार प्रतीक, डीसीपी जोन-2
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पेंट हाउस की जांच के निर्देश दिए हैं। शहर में अन्य स्थानों के पेंट हाउस व उनकी गतिविधियों का भी परीक्षण कराया जाएगा।
- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर
Updated on:
28 Mar 2026 10:36 am
Published on:
28 Mar 2026 10:36 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
