
digvijay singh
इंदौर.
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजयसिंह शनिवार को इंदौर आए। इंदौर आते ही सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के चुनाव न लडऩे के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा ने सुमित्रा महाजन की राजनीति का जो दुखद अंत किया है वो निंदनीय है। वो भाजपा की उन नेताओं में शामिल रही हैं जो बेदाग छवि के नेता हैं।
भोपाल संसदीय सीट पर चुनाव मैदान में उतरे सिंह ने शनिवार को इंदौर आते ही गुड़ी पडवा पर्व की आड़ में एक बार फिर हिंदू कार्ड खेलने की कोशिश की। उन्होने सबसे पहले सभी को हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा की बधाई दी। अपनी पत्नी अमृतासिंह के साथ इंदौर आते ही दिग्विजयसिंह नवरात्रि के पहले दिन इंदौर में मौजूद प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे। यहां से वे नैनोद गांव स्थित नैनोदमाता के दर्शन करने के लिए गए। यहां से वे छत्रिबाग स्थित एक अन्य मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचे। तीनों ही स्थानों पर उन्होने पूजन करने के साथ ही दोनों ही मंदिरों में दर्शन करने के साथ ही आशीर्वाद भी लिया। यहां से दिग्विजयसिंह ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो गए।
ओंकारेश्वर परिक्रमा करेंगे
दिग्विजयसिंह रविवार को ओंकारेश्वर पर्वत की परिक्रमा करेंगे। सुबह 5 बजे से उनकी परिक्रमा शुरू होगी। इस बार भी उनकी परिक्रमा में उनकी पत्नी अमृता सिंह उनके साथ रहेंगी। वहां से वे खंडवा संसदीय क्षेत्र में भी जाएंगे। वहीं से वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। सिंह खंडवा जाने के लिए ही इंदौर आए थे।
Published on:
06 Apr 2019 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
