इंदौर

Indore News : कांग्रेसियों के घर चाय पर विधानसभा चुनाव जीतने की चर्चा

चुनाव अभियान प्रभारी जयवर्धन सिंह ने सुबह रेसीडेंसी पर शहर के नेताओं से की मुलाकात

2 min read
May 12, 2023
Indore News : कांग्रेसियों के घर चाय पर चर्चा करने पहुंचे जयवर्धन सिंह

इंदौर. मप्र कांग्रेस कमेटी ने विधायक जयवर्धन सिंह को इंदौर-उज्जैन का चुनाव अभियान प्रभारी बनाया है, जो कि कल रात को इंदौर आए। आज वे कांग्रेसियों के घर चाय पर चर्चा करने पहुंचे। इसके साथ ही शिकवे-शिकायत सुनने के साथ संगठन की स्थिति और विधानसभा चुनाव कैसे जीतेंगे इस पर बात की। कांग्रेसियों के घर जाने से पहले उन्होंने सुबह रेसीडेंसी कोठी पर शहर के नेताओं से मुलाकात की।

इस वर्ष नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करने में लगी है। इसके लिए जहां आमजन के बीच में नई योजना लाकर सरकार बनने पर लागू करने का वादा करने के साथ सत्ता पक्ष भाजपा को घेरा जा रहा है, वहीं विधायकों को प्रदेश के 52 जिलों में चुनाव अभियान प्रभारी बनाकर भेजा गया है। इंदौर और उज्जैन जिले की जिम्मेदारी विधायक जयवर्धन सिंह को दी गई है। इसके चलते वे कल उज्जैन पहुंचे और कांग्रेसियों से मेल-मुलाकात की। रात करीब 1 बजे जयवर्धन सिंह इंदौर आकर रेसीडेंसी कोठी पर पहुंचे।

रेसीडेंसी कोठी पर रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह 9.30 बजे से उन्होंने शहर के नेताओं से मुलाकात करने के साथ संगठन को लेकर चर्चा की। रेसीडेंसी कोठी पर नेताओं से मिलने के बाद जयवर्धन सिंह इंदौर शहर और ग्रामीण की मिलाकर 9 विधानसभाओं में हारे-जीते प्रत्याशियों के घर चाय पर चर्चा करने लिए पहुंचेगे। शुरुआत विधायक जीतू पटवारी के घर से की गई। इसके बाद विधायक विशाल पटेल, संजय शुक्ला, विधायक रहे सत्यनारायण पटेल, अश्विन जोशी, प्रेमचंद गुड्डू, अंतर सिंह दरबार, विधानसभा चुनाव प्रत्याशी सुरजीत सिंह चड्ढा और चिंटू चौकसे के घर जाएंगे।इन नेताओं के घर चाय पर चर्चा के दौरान जयवर्धन सिंह विधानसभा चुनाव कैसे जीत सकते हैं? कांग्रेस चुनाव क्यों हार रही है? लोकल स्तर पर संगठन की क्या स्थिति है? बूथ मैनेजमेंट क्या है? आदि का पूरा फीडबैक लेने के साथ रिपोर्ट तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ को देंगे।

Published on:
12 May 2023 11:09 am
Also Read
View All

अगली खबर