
शादीशुदा प्रेमिका बोलीं- मेरे साथ भाग चल, युवक ने उठा लिया ये कदम
इंदौर. दो माह पहले द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की दिग्विजय मल्टी में रहने वाले मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यहीं मल्टी में रहने वाली एक महिला से मृतक के अवैध संबंध थे और वह उससे शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि उसका पति उसे धमकी दे रहा था। दोनों से प्रताडि़त होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर दिनेश राठौर दिग्विजय मल्टी में रहता था और यहीं आरोपित महिला और उसका पति नानू चौहान रहते हैं। जांच में सामने आया कि मृतक दिनेश व आरोपित नानू चौहान की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। वर्षा प्रेमी दिनेश पर शादी के लिए दबाव बना रही थी और घर से भागने का कह रही थी, जिससे दिनेश परेशान था।
तेरा नाम लिख कर लूंगा आत्महत्या
इस बात कि जानकारी जब वर्षा के पति नानू को लगी तो वह भी दिनेश को धमकाने लगा और बोला कि तेरा नाम लिखकर आत्महत्या कर लूंगा। मामले में मृतक दिनेश ने ९ नवंबर को फांसी लगा ली थी, जिसकी जांच द्वारकापुरी थाना पुलिस कर रही थी। मामले में कल दोनों पति-पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का प्रकरण दर्ज किया गया।
Published on:
07 Jan 2019 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
