25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 केवी बिजली का तार टूटकर गिरा , एक महिला व दो भैंसों की मौत

अलीगढ़. मण्डावरा में बुधवार को ट्यूबवैल पर लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा 11 केवी बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे झुलसने से एक महिला व दो भैंसों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
tonk

अलीगढ़. मण्डावरा में बुधवार को ट्यूबवैल पर लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा 11 केवी बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे झुलसने से एक महिला व दो भैंसों की मौत हो गई।

अलीगढ़. मण्डावरा में बुधवार को ट्यूबवैल पर लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा 11 केवी बिजली का तार टूटकर गिर गया।

इससे झुलसने से एक महिला व दो भैंसों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका मण्डावर निवासी मनभर बाई (35) पत्नी सत्यनारायण माली है।

वह सुबह परिवारजनों के साथ कुएं पर कृषि कार्य करने गई थी। इस बीच करीब साढ़े 8 बजे कुएं पर लगे ट्रांसफॉर्मर का तार स्पाॢकंग के बाद टूटकर भैंसों पर गिर गया।

इससे भैंसे तड़पने लगी। इस बीच माजरा भांपकर तार को हटाने पहुंची मनभर भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई।

इसके कुछ देर बाद ही मनभर समेत दोनों भैंसों की मौत हो गई। इस दौरान काम में जुटे अन्य परिवारजनों की सूचना पर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए।

सूचना पर तहसीलदार आमोद माथुर, थाना प्रभारी छोटीलाल मीणा आदि मौके पर पहुंचे। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बादल मेहरा आदि ने निगम की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका का पोस्टमार्टम मौके पर ही कराने की मांग की।

इस पर तहसीलदार ने चिकित्सक व पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई।

जिला कांग्रेस सदस्य नवल किशोर शर्मा, चन्द्रमोहन शर्मा आदि ने निगम कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

बाद में अभियन्ता पहुंचे तथा आश्रितों को मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।