इंदौर

पिता ने की बेटे से ठगी

फर्जी साइन कर अपने नाम करा लिया मकान

2 min read
May 26, 2023
FRAUD: डाकघर में भर्ती करवाने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी

इंदौर। भंवरकुआं में एक युवक के साथ में उसके ही पिता ने धोखाधड़ी कर दी। आरोपी ने फर्जी साइन करके अपने नाम पर मकान करा लिया। जब बेटे को जानकारी लगी तो इस पर उसने पुलिस में इसकी शिकायत की।
रमाकांत सिलावट पिता लक्ष्मीनारायण सिलावट निवासी मनीष बाग कॉलोनी की शिकायत पर पिता लक्ष्मीनारायण सिलावट के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जिस मकान में रह रहे है वह वर्षों से उनकी मां के नाम पर था। हाल ही में पता चला है कि मां की मौत के बाद वह मकान पिता के नाम पर हो गया है। जब इसकी जानकारी मिली तो पता किया कि मकान कैसे पिता के नाम पर हो गया। पता चला कि एक शपथ पत्र के आधार पर यह नामांतरण हुआ है। उसमें उनकी और उनके भाइयों की साइन है। इस पर पुलिस में इसकी शिकायत की। टीआइ शशिकांत चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर निगम से यह शपथ पत्र निकलवाया गया। उसकी जांच की गई तो यह साफ हो गया कि रमाकांत की फर्जी साइन करने के बाद नगर निगम में पेश किया गया है। इस पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है और कार्रवाई कर रही है।
व्यापारी से की ठगी
आजाद नगर पुलिस ने भी दाल व्यापारी के साथ में ठगी की है। नवीन की शिकायत पर आशीष घावघवे, मनीष दोनों निवासी नागपुर महाराष्ट्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने उनसे दाल का सौदा किया और दो गाड़ी माल बुलवा भी लिया। इसके रुपए नहीं दिए। अब वह और माल देने पर रुपए देने की बात कह रहे हैं। जब उन्हें लगा कि ठगी हो रही है तो पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस अब आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। ङ्क्षलक भेजकर खाते से रुपए निकाले
लिंक भेजकर खाते से रुपए निकाले
महू पुलिस ने भी एक ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने लिंक भेजकर खाते से रुपए निकाल लिए। नताशा बोरावले निवासी मिलिट्री अस्पताल महू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने लिंक भेजी। इस लिंक के माध्यम से आरोपी ने दो बैंक खातों से करीब 74 हजार रुपए निकाल लिए। जब रुपए कटने की जानकारी लगी तो पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Published on:
26 May 2023 11:11 am
Also Read
View All

अगली खबर