21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में 12 साल की बेटी से पिता ने की जबरदस्ती

नशे में घर पहुंचे पिता ने बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे घबराई बच्ची घर से भाग निकली।

2 min read
Google source verification
father daughter sex crime case

इंदौर. आजाद नगर इलाके में १२ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां ही शिकायत करने थाने पहुंची थी। पुलिस ने बताया, पिता कन्हैया के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। घटना १५ अगस्त की है। नशे में घर पहुंचे पिता ने बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे घबराई बच्ची घर से भाग निकली। बाद में मां घर आई तो उन्हें घटना बताई। मां ने पति से पूछा तो वो विवाद करने लगा। इसी के चलते आए दिन घर में विवाद भी होने लगे। बुधवार को महिला ने बच्ची को साथ ले जाकर पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

वहीं कुछ दिन पहले शहर की हाईप्रोफाइल बिल्डिंग की लिफ्ट में किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह शख्स 55 साल का है और आदतन अपराधी बताया जा रहा है। उसने किशोरी के साथ लिफ्ट में ही गंदी हरकत की लेकिन किसी तरह किशोरी उसके चंगुल से बच गई। बाद में किशोरी ने पुलिस मेें इस मामले की जानकारी दी और उसे गिरफ्तार किया गया।

पकड़े जाने पर सोसायटी के लोगों ने भी उसे सबक सिखाया। टीआई आरएस शक्तावत के मुताबिक, आरोपित पुरषोत्तम पिता नानूराम (५५) के खिलाफ पॉस्को एक्ट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। रामकमल रेसीडेंसी में रहने वाली एक किशोरी बुधवार रात अपने फ्लैट से पालतू श्वान घुमाने के लिए लिफ्ट से नीचे उतर रही थी। उसके साथ लिफ्ट में यह बुजुर्ग व्यक्ति भी था। किशोरी को अकेला देखकर उसने उसे दबोच लिया लेकिन कुछ कर पाता इससे पहले ही लिफ्ट खुल गई।

एक अन्य खबर में विजय नगर क्षेत्र निवासी १८ वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने देवीबक्श निषाद निवासी अमेठी उप्र पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शादी का झांसा देकर आरोपित ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित शहर से ही गायब हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

युवती ने बताया कि उसे नहीं पता था कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है। वह बहला फुसलाकर उसे बेवकूफ बनाता रहा। युवती के मुताबिक जब उसे शक हुआ कि वह शादी नहीं करेगा तो उसने पहले तो उस पर शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन जब वह नहींं माना तो पुलिस में जाने की बात कही। युवती के मुताबिक पुलिस में शिकायत करने से पहले ही वह शहर से फरार हो गया।