12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indore News : पहली बार नगर निगम यह पार्किंग हुई स्मार्ट

राजबाड़ा के पास सुभाष चौक पार्किंग को किया हाईटेक, फास्ट टैग से कटेगा पैसा और खुल जाएगा बूम बैरियर

2 min read
Google source verification
Indore News : पहली बार नगर निगम यह पार्किंग हुई स्मार्ट

Indore News : पहली बार नगर निगम यह पार्किंग हुई स्मार्ट

इंदौर. शहर के सबसे व्यस्ततम और व्यावसायिक क्षेत्र राजबाड़ा के पास सुभाष चौक पार्किंग को स्मार्ट व हाईटेक कर दिया गया है। पहली बार नगर निगम की किसी पार्किंग को स्मार्ट किया गया है। इसके चलते वाहनों पर लगे फास्ट टैग से जहां पैसा कटेगा, वहीं ऑटोमेटिक बूम बैरियर खुल जाएंगे। पार्किंग के प्रवेश और निर्गम स्थान पर लगे इन बूम बैरियर का शुभारंभ आज दोपहर होगा।

इस पार्किंग से शहर के आम लोगों और राजबाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों को बडी सौगात मिली, वहीं निगम का राजस्व भी बढ़ेगा। हर साल निगम को इससे एक करोड रूपए की अतिरिक्त आय होगी। पार्क प्लस नाम की कंपनी ने पार्किंग को स्मार्ट बनाने के साथ कई सुविधाएं जुटाई हैं। इसके चलते वाहनों पर लगे फास्ट टैग से जहां पैसा कटेगा, वहीं ऑटोमेटिक बूम बैरियर खुल जाएंगे। प्रवेश और निर्गम स्थान पर लगे इन बैरियर का शुभारंभ आज दोपहर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान करेंगे। इस दौरान राजस्व विभाग की अपर आयुक्त भव्या मित्तल भी मौजूद रहेंगीं।

नहीं कर सकेंगे गड़बड़ी

राजस्व प्रभारी चौहान का कहना है कि पारदर्शिता के लिए पार्किंग पर हमारी कोशिश रहेगी कि पूरा पेमेंट डिजिटल रूप से हो, ताकि सीधे वह निगम के खाते में आए और कर्मचारी किसी तरह की गडबडी नहीं कर सकें। इसके लिए यहां पर बार कोड भी लगाए जा रहे हैं। निगम यहां अपने 10 कर्मचारी तैनात करेगा। इसमें निगम की तरफ से दो ड्राइवर भी रहेंगे। दोपहिया वाहन 10 रुपए, चार पहिया 30 व साइकिल 5 रूपए (चार घंटे के लिए) लगेंगे। बेसमेंट, तल और प्रथम मंजिल पर गाडियां खड़ी हो सकेंगीं।

प्रायोगिक तौर की जा रही शुरुआत

उक्त पार्किंग में वर्तमान में लगभग 120 चार पहिया वाहन, 250 दो पहिया व तीन पहिया वाहन और 50 से अधिक साइकिल खडी की जा सकती हैं। यहां चार पहियां वाहनों से आने वाले लोगों की राशि सीधे उनकी कार पर लगे फास्ट टैग से कट जाएगी, जो निगम खाते में जाएगी। खास बात है कि उक्त संसाधन जुटाने में निगम ने अपनी तरफ से कोई राशि खर्च नहीं की। कंपनी पार्क प्लस द्वारा यह पहला प्रोजेक्ट फ्री में उक्त पार्किंग में प्रायोगिक तौर पर लगाया गया है। यहां सफल होने के बाद शहर की अन्य पार्किंग में लगाया जाएगा।