इंदौर

फर्जी वकील कर रहा कोर्ट में पैरवी

फरियादी को शक हुआ तो खुली पोल, एमजी रोड पुलिस ने दर्ज किया केस

2 min read
Jul 14, 2023
फर्जी वकील कर रहा कोर्ट में पैरवी

इंदौर। एमजी रोड पुलिस ने फर्जी वकील के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी कोर्ट में पैरवी कर रहा था। जब एक मामले में फरियादी को शक हुआ तो उसने जानकारी निकाली, इस पर पता चला कि आरोपी तो वकील ही नहीं है।

विजय अंचेरा की शिकायत पर राजेश राय निवासी श्रद्धाश्री कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआइ संतोष यादव ने बताया कि विजय के खिलाफ हीरा नगर में मारपीट का केस दर्ज है। उसने केस लडऩे के लिए आरोपी को वकील नियुक्त किया था। उसने जमानत तो करा दी। इसके साथ ही आगे के केस के लिए 40 हजार रुपए ले लिए। फरियादी को उसके व्यवहार से शक हुआ। उसने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी तो वकील ही नहीं है। इस पर पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी वकील ही नहीं है। आरोपी ने फरियादी की तरह ही पांच अन्य लोगों के भी केस ले रखे हैं और वकील बनकर कोर्ट में खड़ा हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।

खाली हो गया खाता
विजय नगर पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। वाट््सएप को चालू करने के लिए फोन लगाया और ठग के जाल में फंस गए। आरोपी को ओटीपी बताया और कुछ देर बाद बैंक खाते से रुपए कटने का मैसेज आ गया। धनंजय पिता अनिल मालविया निवासी विजयश्री नगर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फोन में वाट््सएप कुछ दिनों से चालू नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए मैंने इंटरनेट पर सर्च किया। हेल्प लाइन नंबर निकाल कर उस पर बात की। आरोपी ने एप चालू करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने मोबाइल पर आया ओटीपी मांगा। इस पर उसने ओटीपी दे दिया। ओटीपी बताने के कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से पहली बार 49 हजार 999 रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। इसके कुछ देर बाद बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकल गए। इस ट्रांजक्शन के बाद जब हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो वह बंद आ रहा है। इस पर पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस अब ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है और कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
14 Jul 2023 11:24 am
Also Read
View All

अगली खबर