इंदौर

MPPSC का बड़ा फैसला, अब डिलीट सवालों के मिलेंगे पूरे नंबर

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग यानि MPPSC ने बड़ा फैसला लिया है। इसके अनुसार अब डिलीट या विलोपित किए गए सवालों के पूरे नंबर दिए जाएंगे। ऐसे सवालों के नंबर अब काटे नहीं जाएंगे। मप्र लोकसेवा आयोग की सोमवार को बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसे MPPSC का विवादों से बचने की कोशिश माना जा रहा है।

less than 1 minute read
Nov 20, 2023
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग यानि MPPSC ने बड़ा फैसला लिया

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग यानि MPPSC ने बड़ा फैसला लिया है। इसके अनुसार अब डिलीट या विलोपित किए गए सवालों के पूरे नंबर दिए जाएंगे।
ऐसे सवालों के नंबर अब काटे नहीं जाएंगे। मप्र लोकसेवा आयोग की सोमवार को बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसे MPPSC का विवादों से बचने की कोशिश माना जा रहा है।

दरअसल एमपीपीएससी की राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 में एक प्रश्न पर जब विवाद उठा तो आयोग ने उसे डिलीट ही कर दिया। आयोग के इस निर्णय के विरोध में कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। आयोग ने भारत छोड़ो आंदोलन पर सवाल पूछा था जिसकी तारीखों पर विवाद हो गया था।

सोमवार को मप्र लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) की बैठक हुई तो यह मामला उठा। इसपर बैठक में निर्णय लिया गया कि अब विवादित सवालों को डिलीट या विलोपित करने पर उसके पूरे अंक परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे। विलोपित किए गए प्रश्न के अंक कम नहीं किए जाएंगे। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब परीक्षा में आया जो सवाल डिलीट यानि विलोपित होगा, सभी अभ्यर्थियों को उसके पूरे अंक दिए जाएंगे। कोई भी विलोपित सवाल के अंक किसी भी हाल में काटे नहीं जाएंगे। नई नीति के तहत प्रश्न डिलीट करने के बाद भी पूर्णांक में कोई बदलाव नहीं होगा।

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के अधिकारियों के अनुसार माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद अभ्यर्थी की यह शिकायत खत्म हो जाएगी कि अंक कटने के कारण वह प्रतिस्पर्धा से बाहर हुआ। इससे कोर्ट केसेस में कमी आएगी।

Published on:
20 Nov 2023 09:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर