16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरस तू जल्दी आ… की गूंज के साथ आज विसर्जन

यह है विसर्जन के मुहूर्त - अंतिम दिन पंडालों में उमड़ी भीड़, महाआरती सहित हुए कई आयोजन

2 min read
Google source verification
Ganesh visarjan news

गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरस तू जल्दी आ... की गूंज के साथ आज विसर्जन

यह है विसर्जन के मुहूर्त
- अंतिम दिन पंडालों में उमड़ी भीड़, महाआरती सहित हुए कई आयोजन

इंदौर. दस दिवसीय गणेशोत्सव का रविवार को बप्पा के विसर्जन के साथ समापन होगा। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में गणपति बप्पा मोर्या, अगले बरस तू जल्दी आ... की गूंज सुनाई देने लगेगी। शहरवासी नर्मदा, शिप्रा से लेकर तालाब में विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर जाएंगे। मूर्ति विसर्जन के लिए ७० स्थानों पर अस्थायी कुंड बनाए हैं। मिट्टी के गणेश कई लोग घर में ही तपेले या बाल्टी में विसर्जित करेंगे।

शनिवार को गणेश पंडालों में भीड़ रही। देर रात तक बारिश के बाद भी परिवार के साथ लोगों का आना जारी रहा। महाआरती सहित कई कार्यक्रम हुए। खजराना गणेश मंदिर, साऊथ तोड़ा चिंतामण गणेश, सिलावटपुरा आंकड़ा गणेश मंदिर, बड़ा गणपति सहित कई गणेश मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।

पलासिया के राजा
पलासिया का राजा गणेश उत्सव समिति न्यू पलासिया के आयोजक जगदीश लखवानी ने बताया, सिंधी समाजजनों ने शनिवार को महाआरती की। विशाल गिडवानी ने बताया, बच्चों से बड़ों तक के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। शाम को महाआरती हुई।

हरि ओम मित्र मंडल
अहिल्या पल्टन में हरिओम मित्र मंडल के तत्वाधान में शनिवार को महाआरती के साथ ही ५६ भोग लगाया। इस मौके पर प्रीम यादव, निर्मल पुरिया, पप्पी यादव, संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

21 मिनट में हो जाएगा विसर्जन
आलोक दुबे फाउंडेशन ने विजय नगर चौराहा पर सवा लाख वर्गफीट में आकर्षक अक्षरधाम की प्रतिकृति में २१ फीट ऊंची गणेशजी की इकोफ्रेंडली प्रतिमा की स्थापना की है। रविवार को जलाभिषेक कर मात्र २१ मिनट में ही मिट्टी की प्रतिमा की विसर्जन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आलोक दुबे ने बताया, इस मिट्टी से १० हजार सीड बॉल बनाकर भक्तों को वितरित करेंगे। इससे हरियाली फैलाई जाएगी। सुबह ९ बजे हवन-पूजन और १२ बजे जलाभिषेक होगा।

माता यशोदा की गोद में कृष्ण रूपी गणेश
सार्वजनिक महोत्सव समिति ने सिंधी बाहुल्य क्षेत्र जयरामपुर कॉलोनी में यशोदा माता की गोद में विराजित कृष्ण रूपी गणेश को निहारने शनिवार को काफी लोग पहुंचे। कॉलोनी को वृंदावन धाम की तर्ज पर सजाया गया। रविवार दोपहर १२ बजे आरती के बाद महेश्वर में मूर्ति विसर्जन के लिए रवाना होंगे।
------------------

विसर्जन के मुहूर्त
चर : सुबह ७.४६ से ९.१६ बजे तक

लाभ : सुबह ९.१७ से १०.४६ बजे तक
अमृत : सुबह १०.४७ से दोपहर १२.१६ बजे तक

शुभ : दोपहर १.४६ से ३.१६ बजे तक
शुभ : शाम ६.१६ से ७.४५ बजे तक

अमृत : शाम ७.४६ बजे से रात्रि ९.१३ बजे तक