
अगर आप भी हैं पेट लवर (Pet Lover) तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है। क्योंकि अब विदेशी पेट्स पालने के लिए उनका रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी हो गया है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपके ऊपर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इसके रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट अगस्त रखी गई है।
बता दें कि, अब लव बर्डस, तोता, कछुआ, बिल्ली और श्वान जैसे प्राणियों को पालने के पहले अब भारत सरकार के परिवेश पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इन पशुओं को भारत में नहीं पाला जा सकेगा। इस पोर्टल में यह भी बताना होगा कि पेट यानी पशु गिफ्ट में मिला या खरीदा गया है। इसमें पूरी जानकारी देनी होगी कब, किससे और कहां से खरीदा गया है।
विदेशी पशुओं को पालने और बेचने वाले दोनों को ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ जानकारी देनी होगी। अगर बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी विदेशी प्रजाति का पशु-पक्षी मिलते हैं तो उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर एमपी वन विभाग का कहना है कि किसी के पास भी विदेशी जीवित प्राणी है तो वह परिवेश पोर्टल 2.0 पर रजिस्ट्रेशन करा लें।
Updated on:
28 May 2024, 8:23 PM IST
Published on:
28 May 2024, 8:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.