
accused attacked female friend her mother brother with knife and injured himself
mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने अपनी महिला मित्र के घर में घुसकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है जहां 60 फीट रोड पर रहने वाली एक युवती के घर में सोमवार की रात एक युवक चाकू लेकर घुसा और खूनी खेल खेला। आरोपी ने युवती व उसकी मां व भाई पर चाकू से हमला किया और फिर खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां युवती के भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक एरोड्रम थाना क्षेत्र में 60 फीट रोड पर स्थित मकान में विधि लखावत नाम की युवती रहती है। सोमवार की रात चाकू लेकर आरोपी वेदांत सोलंकी चाकू लेकर पहुंचा और विधि व उसकी मां अनीता और भाई विधान पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी वेदांत ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना के बाद चारों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विधि के भाई विधान की इलाज के दौरान मौत हो गई। विधि और उसकी मां अनीता का इलाज चल रहा है जबकि आरोपी वेदांत भी अस्पताल में भर्ती है।
बताया गया है कि विधि और आरोपी वेदांत दोस्त हैं। किसी बात को लेकर उनके बीच बीते दिनों विवाद हुआ था इतना ही नहीं 5-6 दिन पहले विधि के परिजन ने वेदांत के खिलाफ पुलिस में परेशान करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। तब पुलिस ने वेदांत को बुलाकर समझाईश भी दी थी। सोमवार की रात वेदांत गुस्से में चाकू लेकर विधि के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी वेदांत की हालत अब खतरे से बाहर है और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी उसके बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। आरोपी वेदांत इंदौर के बिजासन रोड का रहने वाला है। उसके माता-पिता नहीं है। वह चाचा-चाची के साथ रहता था।
Updated on:
27 Jan 2026 04:49 pm
Published on:
27 Jan 2026 04:49 pm
