22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Crash: सिर से पैर पर लुढ़की चांदी, सोने के दाम भी धड़ाम

Gold Silver Price Crash: एमपी सराफा बाजारों में इन दिनों भारी उठापटक देखने को मिल रही है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बाजार में सोने के दाम धड़ाम से नीचे आ गए हैं।

3 min read
Google source verification
Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash सिर से पैर पर लुढ़की चांदी, सोने के दाम भी धड़ाम

Gold Silver Price Crash: घरेलू इंदौर सराफा बाजार में इन दिनों भारी उठापटक देखने को मिल रही है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बाजार में सोने के दाम धड़ाम से नीचे आ गए हैं, वहीं चांदी की कीमती चमक भी कम होती दिख रही है। गिरते भाव पर शादी-ब्याह वालों की राहत मिली है, वहीं इंदौर सराफा कारोबार बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।

गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण

वैश्किक संकेतों और केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख ने निवेशकों को फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में डाल दिया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण हैं, बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी। इसके अलावा, व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें भारी दबाव में बनी हुई हैं। इंदौर बाजार में आरटीजीएस पर सोना 2700 रुपए घटकर 1,43400 रुपए दस ग्राम पर रहा।

चांदी 9000 रुपए गिरी

चांदी 9000 रुपए गिरकर 2,26000 रुपए किलो रही। कॉमेक्स पर सोना 4492.20 डॉलर प्रति औंस पार कर गया है वहीं चांदी 67.69 डॉलर प्रति औंस पर पार गई। इंदौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 1,50000 रुपए प्रति दस ग्राम।

चांदी सिक्का 2700 रुपए प्रति नग

22 कैरेट 1,31450 रुपए प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त)। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 2,26000 व टंच 2,26100 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस पर सोना 1,43400 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपए दस ग्राम व चांदी 2,26000 रुपए किलो। चांदी सिक्का 2700 रुपए प्रति नग रही।

सभी कीमती धातु लुढ़के

  • सोना -12.8%
  • चांदी -24.1
  • प्लैटिनम -18.8%
  • पैलेडियम -21.7%
  • रोडियम -7.5%
  • (ईरान युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब तक आई गिरावट)

चांदी के 6 हॉलमार्क

भारतीय मानक ब्यूरो ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 स्टैंडर्ड मानक तैयार किए हैं। यह कोड बीआइएस की प्रमाणिक लैब से लगेगा। इससे पता चलेगा चांदी कितनी फीसदी शुद्ध है। इसमें 900, 800, 835, 925, 970 और 990 का स्तर शामिल है

  • 925 नंबर: यानी चांदी 92.5 प्रतिशत शुद्ध है। इस चांदी को स्टर्लिंग सिल्वर भी कहते हैं। अक्सर इसी चांदी से गहने बनते हैं।
  • 900 नंबर: चांदी के गहने पर 900 नंबर लिखा है तो वह 90 फीसदी शुद्ध है। इससे गहने और सिक्के बनते हैं।
  • 835 नंबर: चांदी की शुद्धता 83.5 फीसदी की गारंटी होती है।
  • 800 नंबर: यदि गहने पर 800 नंबर लिखा है तो चांदी 80 फीसदी शुद्ध है। उसमें तांबे जैसी वस्तुओं का मिश्रण 20 फीसदी होता है।
  • 990 नंबर: चांदी के गहने पर 990 नंबर लिखने का मतलब चांदी 99 फीसदी शुद्ध है। इसे फाइन सिल्वर भी कहते हैं। हालांकि, यह इतनी नरम होती है कि इससे गहने बहुत कम बनते हैं।
  • 970 नंबर: चांदी के गहने पर 970 नंबर लिखा है तो गहना 97 फीसदी शुद्ध है। ऐसी चांदी का इस्तेमाल गहने और बर्तन बनाने में किया जाता है।