6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव : आचार संहिता लगते ही इन्होंने लौटा दिए सरकारी वाहन

मंत्री, सांसद और महापौर ने पकड़ी अपनी गाड़ी, कोई घर में था तो कोई अनाथ बच्चों के बीच
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Mar 11, 2019

indore

लोकसभा चुनाव : आचार संहिता लगते ही इन्होंने लौटा दिए सरकारी वाहन

इंदौर. रविवार शाम आचार संहिता लगते ही नेता आम नागरिक हो गए। लोकसभा अध्यक्ष, मंत्री, महापौर सभी ने सरकारी सुविधाएं भी वापस कर दीं। अधिकांश नेता सामाजिक कामों से दूर रहे।

शाम पांच बजे आचार संहिता लगने के समय इंदौर सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन घर पर ही थीं। सूचना मिलते ही उन्होंने सरकारी गाड़ी और फॉलो वाहन लौटा दिए। महापौर मालिनी गौड़ भी शाम को घर में ही थीं। वहीं आचार संहिता लगने के 20 मिनट पहले शाम 4.40 बजे ही नगर निगम द्वारा दी गई गाड़ी लौटा दी। मंत्री जीतू पटवारी भी आचार संहिता के समय घर पर ही थे। इंदौर में वे फॉलो वाहन या अन्य कोई सुविधा नहीं लेते हैं, इसलिए उन्हें दिक्कत नहीं हुई। वहीं इंदौर के ही एक और मंत्री तुलसीराम सिलावट शाम पांच बजे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच पूर्व मंत्री माधवराव सिंधिया की जयंती पर फल और कपड़े वितरित करने पहुंचे थे। आचार संहिता की जानकारी लगते ही सरकारी गाड़ी और फॉलो वाहन सहित सभी सरकारी सुविधाएं लौटा दीं।