4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दाल के भावों को कंट्रोल करने और भी सख्त कदम उठाएगी सरकार

दाल की कीमतें कम करने के लिए सरकार और भी सख्त कदम उठाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Online Indore

•

Updated: 20 Oct 2015, 4:28 PM IST

vijay shah

vijay shah

इंदौर।
दाल की कीमतें कम करने के लिए सरकार और भी सख्त कदम उठाएगी। फिलहाल कई जगह छापे मारे गए हैं उनमें भी करोड़ों रुपए की दाल जब्त की गई है। इसके बाद भी अगर दाल के भाव कम नहीं होते हैं तो जल्द ही और भी कड़े फैसले सरकार द्वारा किए जाएंगे जो कि हर तरफ से जनता के हित में होंगे। यह बात खाद्य मंत्री विजय शाह ने इंदौर में दाल मिल मालिकों से चर्चा के बाद पत्रिका से कही।


खाद्य मंत्री शाह ने यह बात स्पष्ट कर दी कि सरकार का काम व्यापार करना नहीं है। वह नियंत्रण का काम करती है। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए दाल के भावों को कम करने के लिए सरकार ने आनन-फानन में दाल के संग्रहण लिमिट तय की। इसके बाद कई दाल मिलों में छापे मारे गए जिनमें बहुतायत में दाल जब्त की गई है। दाल की कमी पूरे हिंदुस्तान में हुई है और डिमांड सभी जगह बढ़ी है इसलिए सरकार ने दाल को आयात भी किया है। जो कि जल्द ही मार्केट में आ जएगी।


रेट कितने कम होंगे नहीं कह सकता


मंत्री विजय शाह ने यह स्पष्ट किया है कि दाल के भाव को कम करने के लिए सरकार अधिक से अधिक प्रयास कर रही है। हालांकि वे इस स्थिति में नहीं यह तो नहीं कह सकते हैं कि भाव कितने कम होंगे लेकिन उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि जितने कम से कम लाने की कोशिश की जा रही है।