26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संपत्ति के बड़े सौदे आपके लिए लाभदायक रहेंगे, सफेद वस्तु का दान करने से होगा धनलाभ

आज का राशिफल

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Aug 02, 2019

indore

संपत्ति के बड़े सौदे आपके लिए लाभदायक रहेंगे, सफेद वस्तु का दान करने से होगा धनलाभ

इंदौर. आज का दिन कई राशि के लोगों के लिए खुशियां लेकर आ रहा हैं। कईयों को शुभ समाचार भी मिलेंगे। सबसे पहले हम मेष राशि के लोगों की बात करते हैं, इन्हें सफेद वस्तु का दान करना चाहिए इससे धनलाभ के अच्छे योग बन रहे है। इसी तरह संपत्ति का सौदा वृषभ राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। मिथुन राशि वाले अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाए वरना नुकसान भी हो सकता है। कन्या राशि वाले दूसरों की निंदा करने से बचें तो अच्छा होगा। धनु राशि के लोग जीवनसाथी से बात करते समय थोड़ा सावधानी बरतें।

मेष
आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें। धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
वृषभ
संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
मिथुन
दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है। सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।
कर्क
अपने कपड़े, रहन-सहन के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आपसे नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
सिंह
परिजन का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा।
कन्या
अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
तुला
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजन से विवाद से बचें।
वृश्चिक
समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबारी बाधा दूर होगी।
धनु
परिवार के आयोजनों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
मकर
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते हैं। पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कुंभ
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजन के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें।
मीन
अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा।